Skip to main content

बीईओ जाखणीधार के निर्देश- समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य ओर शिक्षक अनिवार्यतः ले NISHTHA 2.0 Secondary प्रशिक्षण।

जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत विकासखंड जाखणीधार के खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह ने समस्त माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षो और शिक्षकों को निष्ठा 2.0 माध्यमिक प्रशिक्षण के अंतर्गत सभी 13 मॉड्यूल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किन्हीं कारणों प्रशिक्षण प्राप्त न कर पाने या तकनीकी कारणों से प्रमाण पत्र प्राप्त न कर पाने वाले शिक्षकों को चिह्नित करते हुए उन्हें भी दिसंबर और जनवरी माह में अनिवार्य प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि देशभर में दीक्षा पोर्टल के माध्यम से ही माध्यमिक विद्यालयो में शिक्षकों और संस्थाध्यक्षों के लिए इन दिनों निष्ठा 2.0 माध्यमिक प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है, जिसमें शिक्षकों को विभिन्न 13 मॉड्यूल्स पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए प्रमाण पत्र हासिल करने हैं। नवंबर माह तक 12 मॉड्यूल पर प्रशिक्षण संपन्न हो चुके हैं जबकि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विभिन्न कारणों से अनेक शिक्षक प्रतिभाग नहीं कर पाए। ऐसे शिक्षकों के लिए दिसंबर और जनवरी माह में दीक्षा पोर्टल पर दोबारा प्रशिक्षण में शामिल होने का विकल्प खोला गया है। 12 मॉड्यूल्स पर प्रशिक्षण लेने के उपरांत फरवरी माह में 13 वें मॉड्यूल पर प्रशिक्षण दिया जाना है विकासखंड जाखणीधार के खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह ने समस्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य, प्रवक्ता तथा सहायक अध्यापकों को अनिवार्य रूप से इन प्रशिक्षणो में प्रतिभाग करने और डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। निष्ठा प्रशिक्षण के लिए विभाग द्वारा नियुक्त कोऑर्डिनेटर सुशील डोभाल ने कहा है देशभर के माध्यमिक विद्यालयों में दक्षता संवर्धन के लिए यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं और एससीईआरटी उत्तराखंड के निर्देशों पर राज्य के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्ष और शिक्षकों को भी इन प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना अनिवार्य है उन्होंने कहा अनेक शिक्षक तकनीकी कारणो से कुछ प्रशिक्षणो में प्रतिभाग नहीं कर पाए हैं। ऐसे शिक्षकों के लिए दीक्षा पोर्टल पर मॉड्यूल 1 से 6 तक के विकल्प दिसंबर एवं 7 से 12 तक कि मॉड्यूल जनवरी 2022 में उपलब्ध किए जा रहे हैं ताकि समस्त शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा है कि समस्त शिक्षक एवं संस्थाध्यक्ष अपने प्रशिक्षण संबंधित सूचनाएं एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा जारी किए गए निम्नांकित लिंक पर अपडेट कर दें।

खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार ने प्रधानाचार्यो को दिए निर्देश

समस्त हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेज संस्थाध्यक्षों को अवगत कराना है कि शिक्षा पोर्टल के माध्यम से निष्ठा 2.0 माध्यमिक प्रशिक्षण वर्तमान समय में संचालित हो रहा है। अभी तक विभिन्न 12 मॉडल्स पर अधिकांश शिक्षक प्रशिक्षण लेते हुए डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में शिक्षक तकनीकी कारणों से इन प्रशिक्षणो के प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं कर पाए हैं। उपरोक्त संदर्भ में मुझे समस्त संस्थाध्यक्षों को निम्नवत निर्देशित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

🔹 समस्त संस्थाध्यक्ष अपने विद्यालयों में एक शिक्षक को निष्ठा प्रशिक्षण हेतु कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त कर दें।

🔹 कोऑर्डिनेटर एवं संस्थाध्यक्ष समस्त शिक्षकों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि विद्यालय में सभी शिक्षक अनिवार्यतः  प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।

🔹 माड्यूल 1 से 6 तक में पुनः प्रतिभाग का विकल्प वर्तमान समय में दीक्षा ऐप/पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए हैं, छूटे हुए शिक्षकों को अनिवार्यतः प्रशिक्षण में प्रतिभाग करवा लिया जाय।

🔹 विकासखंड जाखणीधार के शत-प्रतिशत शिक्षकों और संस्था अध्यक्षों को इन प्रशिक्षणो में प्रतिभाग करना अनिवार्य है।

🔹 एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा पूर्व में प्रशिक्षण में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण का लिंक उपलब्ध कराया गया था इस लिंक पर समस्त शिक्षको से अपने द्वारा प्राप्त किए गए प्रशिक्षण की सूचना अपडेट करवा दें। 

🔹 ध्यान रहे यह एक राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है और देशभर में संचालित हो रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता के लिए संबंधित संस्थाध्यक्ष उत्तरदाई होंगे।

                     (खंड शिक्षा अधिकारी जखणीधार)

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...