Skip to main content

नरेन्द्रनगर कोषागार में 2 करोड़ 48 लाख 46 हजार ₹ के गबन के आरोप में कोषाधिकारी सहित पांच लोग पहुंचे सलाखों के पीछे।

नई टिहरी कोषागार में 2.22 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा होने के बाद  अन्य कोषागारों में भी गड़बड़ी की जो संभावना व्यक्त की जा रही थी वह सच साबित हुई टिहरी जिला कोषागार में गबन के बाद नरेन्द्रनगर कोषागार में 2 करोड़ 48 लाख 46 हजार रुपये का गबन हुआ है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी भी कोषाधिकारी ही है। पुलिस ने कोषाधिकारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

   वरिष्ठ कोषाधिकारी नरेन्द्रनगर की तहरीर पर पुलिस ने नरेंद्रनगर कोषागार के कोषाधिकारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जिला कोषागार में 2.22 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा होने पर अन्य कोषागारों में भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही थी। शुक्रवार को वह आशंका भी सच साबित हुई। नरेंद्रनगर कोषागार में तो कोषाधिकारी ने खुद लेखाकार के साथ मिलकर गबन किया है। उन्होंने नई टिहरी कोषागार के लेखाकारों की तरह ही मृतक पेंशनरों की पेंशन अपने खातों में ट्रांसफर कराई। 2 करोड़ 48 लाख 46 हजार 829 रुपये का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह लंबे समय से उन फाइलों को छांटते आ रहे थे, जिन पेंशनरों की मृत्यु हो चुकी है। उसके बाद ई-पोर्टल में उनके जीआरडी नंबर पर उन्हें जीवित दर्शाकर उनके खाते व नाम की जगह अपना बैंक खाता नंबर और नाम भरकर पेंशन की रकम अपने खाते में डाल लेते थे। यही नहीं उन्होंने गबन की गई धनराशि अपने कई परिचितों के खातों में भी ट्रांसफर कराई। इसके बदले वह परिचित खातेदार को कुछ कमीशन देकर बाकी रकम वापस ले लेते थे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बृहस्पतिवार छह जनवरी को वरिष्ठ कोषाधिकारी नमिता सिंह की ओर से नरेंद्रनगर पुलिस थाने में तहरीर दी गई थी। बताया गया कि नरेंद्रनगर कोषागार में कार्यरत कोषाधिकारी जगदीश चंद्र, लेखाकार विनय कुमार चौधरी और पीआरडी कर्मचारी सोहबत सिंह पडियार की ओर से कुछ वर्षों से कोषागार के ई-कोष पोर्टल पर लॉगिन कर पेंशनर्स के डाटा में छेड़छाड़ कर पेंशनर्स के खातों के स्थान पर अपना और अपने परिचितों के बैंक खातों में पेंशन और एरियर का भुगतान कर सरकारी धन का गबन किया जा रहा है।

   एसएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई तो पता चला मामले में कुल पांच लोग शामिल हैं। इसके बाद सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए नरेंद्रनगर के कोषाधिकारी जगदीश चंद्र के बैंक खाते में गबन की गई धनराशि पांच लाख 13 हजार 542 रुपये, लेखाकार विनय कुमार चौधरी के खाते में एक करोड़ 19 लाख 68 हजार 579 रुपये, पीआरडी कर्मचारी सोहबत सिंह के खाते में 23 लाख 46 हजार 748 रुपये, पशुपालन विभाग में कार्यरत लिपिक कल्पेश भट्ट के खाते में 26 लाख 54 हजार 302 रुपये और रणजीत कुमार के बैंक खाते में एक लाख 39 हजार 325 रुपये पाए गए हैं।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...