Skip to main content

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार का 7 दिवसीय एनएसएस शिविर आज से हुआ आरंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के माध्यम से दिया सामुदायिक सहभागिता का संदेश।

जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा ग्रामसभा कुम्हारधार में आज से सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आरंभ किया गया है। शिविर के पहले दिन एनएसएस के स्वयंसेवकों ने आज प्राथमिक विद्यालय कुम्हारधार के आसपास की बस्तियों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा 'नोट मी बट यू' के सिद्धांत पर उत्साह के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया है। 7 Days NSS Camp started at village Kumhardhar.

जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों का सात दिवसीय शिविर ग्रामसभा कुम्हारधार मैं आज से आरंभ हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डोभाल और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ कपिल देव सेमवाल के मार्गदर्शन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने शिविर के पहले दिन आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय के आसपास की बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। 

स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस की मूल संकल्पना 'नॉट मी बट यू' के सिद्धांत पर उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डोभाल ने एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों से अवगत कराते हुए उन्हें सामुदायिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एनएसएस शिविर एक अच्छा माध्यम है। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कपिल देव सेमवाल ने बताया कि विद्यालय द्वारा आयोजित यह शिविर 3 मार्च को संपन्न होगा और इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक आसपास की बस्तियों में स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही सामुदायिक सहयोग व सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा है कि विद्यालय के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक एक भारत श्रेष्ठ भारत और आजादी का अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। शिविर में विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल, राजेश कुमार उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चैन सिंह चौहान, जयपाल सिंह चौहान, परिचारक शांति प्रसाद लटियाल कुम्हारधार की प्रधान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...