Skip to main content

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी की वाहन दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत, तीन कर्मचारी हुए गंभीर रूप से घायल। पौड़ी से लौट रहे थे देहरादून।

चुनाव ड्यूटी संपन्न कर अपने घर लौट रहे कर्मचारियों की कार पौड़ी देवप्रयाग मार्ग में भटकोट के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मतदान ड्यूटी से लौट रहे एक कर्मचारी की मृत्यु हो गए जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों कर्मचारी चुनाव संपन्न होने पर मतदान सामग्री जमा करने के बाद अपने घरों को लौट रहे थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर भटकोट के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी थी और वह नैनीडांडा में चुनाव अधिकारी तैनात किए गए थे। मतदान संपन्न होने पर मतदान सामग्री जमा करवाने के बाद वह अपने घर देहरादून लौटे थे की पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर भटकोट के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार रणबीर सिंह नेगी पुत्र त्रिलोक सिंह नेगी निवासी भानियावाला देहरादून उम्र 50 वर्ष की मृत्यु हो गई जबकि जय सिंह पुत्र रणवीर सिंह आयु 54 वर्ष निवासी ऋषिकेश, सुरेंद्र सिंह पुत्र भोला सिंह आयु 54 वर्ष निवासी हाथीबड़कला तथा नरेंद्र सिंह पुत्र आनंद सिंह आयु 52 वर्ष निवासी विकास नगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव और राहत के बाद घायलों को हायर सेंटर भेज दिया गया है।

Comments

  1. ओह, दुःखद। चुनाव ड्यूटी निर्विवाद सम्पन्न करने के बाद समय से घर पहुंचने का उत्साह क्या होता है यह वही कर्मचारी समझ सकते हैं जिन्होंने यह ड्यूटी की हो।😞

    ReplyDelete
  2. बहुत ही दुखद सूचना, भगवान मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, ओम शान्ति शान्ति

    ReplyDelete
  3. ईश्वर मृत आत्मा को शांति दे!

    ReplyDelete
  4. बहुत दुखद घटना

    ReplyDelete
  5. चुनाव सम्पन्न करवाने के बाद मतदान सामग्री जमा करवाने के लिए रातभर लाइनों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना, छोटी छोटी कमियों के चलते फिर से लाइन के अंत मे खड़ा होकर दुबारा इंतजार करना और समान जमा कर रात में ही चुनाव ड्यूटी से कार्यमुक्त होकर आपने गन्तव्य के लिए रवाना होने के परिणामस्वरूप ऐसी दुर्घटनाएं होनी स्वाभाविक हैं। निर्वाचन आयोग को इन कुव्यवस्थाओं का संज्ञान लेना चाहिए। मतदान कार्मिकों को रात्रि ठहराव की उचित व्यवस्था और चुनाव सम्पन्न करने के बाद कम से कम 4-5 दिन का विशेष अवकाश दिया जाना चाहिए।

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...