जनपद टिहरी गढ़वाल के उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के पूर्व छात्र रिंकल ने भारतीय सेना में भर्ती होकर 34 सप्ताह की कठिन प्रशिक्षण के बाद आज गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन में देश की आन बान और शान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए और वक्त पड़ने पर अपनी जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने की कसम ग्रहण की है। कसम परेड के बाद रिंकल आज भारतीय सेना का हिस्सा बन गया। रिंकल ने विद्यालय से वर्ष 2018 में इंटर मीडिएट की परीक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण की और आगे की पढ़ाई के साथ साथ सेना भर्ती की तैयारी करने लगा। रिंकल विद्यालय में काफी अनुशासित और मेहनती विद्यार्थी था। उसके शिक्षकों ने कहा है कि रिंकल ने सेना में भर्ती होकर जहां विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है वही अपनी मेहनत से उसने अपने सपने को साकार किया है। इससे पूर्व विद्यालय के पूर्व छात्र विकास सेमवाल ने भी वर्ष 2020 में भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद अपना एक दिन विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ बिताते हुए और उन्हें सेना भर्ती के लिए प्रेरित करते हुए अपने अनुभव शेयर किए थे। अब रिंकल के भी भारतीय सेना में भर्ती होने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह है।
Congratulations
ReplyDelete