Skip to main content

Translate करें.

Gyanankuran: एससीईआरटी उत्तराखंड ने राज्य के विद्यालयों से मांगी ज्ञानांकुरण कार्यक्रम की प्रगति आख्या, मई माह के ज्ञानांकुरण कोर्सेज से विद्यार्थियों को यहां जोड़ें

 एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा राज्य के सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को ज्ञानांकुरण कार्यक्रम की प्रगति आख्या मांगी गयी है। इस कार्यक्रम की अंतर्गत कक्षा 6 से कक्षा 10 तक अध्ययनरत राज्य के सभी विद्यार्थियों के लिए एससीईआरटी द्वारा दीक्षा पोर्टल पर गणित व विज्ञान विषयों के कोर्सेज उपलब्ध करवाए गए हैं। एससीईआरटी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों से इन कोर्सेज में बच्चों की प्रगति की आख्या मांगी है।

SCERT Uttarakhand Gyanankuran: क्या है ज्ञानांकुरण कार्यक्रम? पूरी प्रक्रिया समझने के लिए यहां करें क्लिक-

    उल्लेखनीय है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा कक्षा 6 से 10 वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए दीक्षा पोर्टल पर गणित और विज्ञान विषयों के कोर्सेज के कंटेंट तैयार किए गए हैं। अप्रैल माह से दीक्षा पोर्टल पर संचालित होने वाले यह कोर्सेज फरवरी 2023 तक पूरे होंगे। इन कक्षाओं के छात्र छात्राओं को अप्रैल में दीक्षा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया जा चुका है। कार्यक्रम की व्यापक सफलता के लिए अप्रैल में एससीईआरटी द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित करते हुए सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ ही प्रत्येक विकास खंड से आईटी की अच्छी जानकारी रखने वाले दो-दो शिक्षकों को कॉर्डिनेटर के रूप में ज्ञानांकुरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जा चुकी है एससीईआरटी ने राज्य के सभी जूनियर हाई स्कूल, हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों से कार्यक्रम की प्रगति की आख्या मांगी है। संस्थाध्यक्षों को अपने विद्यालयों की प्रगति आख्या ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को उपलब्ध करवानी होगी तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से सूचना संकलित करते हुए डाइट के माध्यम से एससीईआरटी को भेजी जाएगी। प्रगति आख्या की सूचना संकलित करने के लिए एससीईआरटी द्वारा फॉर्मेट भी तैयार किया गया है।

SCERT Uttarakhand: ज्ञानांकुरण कार्यक्रम के अंतर्गत मई माह के लिए निर्धारित कोर्सेज से जुड़ने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें-

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers