Skip to main content

Inspire Award MANAK: विद्यालयों में Idea Box लगाकर सभी छात्रों से Inspire Award MANAK योजना के लिए मांगें नवाचारी विचार, टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिए जिले के माध्यमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों को निर्देश

 टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने जिले के समस्त उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों को Inspire Award MANAK योजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से पांच पांच बाल वैज्ञानिकों के चयन के लिए विद्यालयों में आइडिया बॉक्स लगाने और वर्ष 2021-22 में योजना के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं के मॉडल्स मार्गदर्शक शिक्षकों के सहयोग से तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं।

 मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं उप शिक्षा अधिकारियों को अपने अधीनस्थ माध्यमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से बाल वैज्ञानिकों के चयन के लिए विद्यालयों में आइडिया बॉक्स लगाने एवं सभी विद्यार्थियों को अपने नवाचारी विचार आइडिया बॉक्स में डालने के लिए प्रेरित करने और प्राप्त नवाचारों के आधार पर विद्यालय में गठित इंस्पायर अवार्ड कमेटी के माध्यम से 5 बाल वैज्ञानिकों का चयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इंस्पायर अवार्ड पोर्टल एक निर्धारित समय के लिए छात्रों का नामांकन आमंत्रित करता है लेकिन विद्यालय स्तर पर पूर्व तैयारी न होने के कारण अनेक विद्यालयों से समय पर छात्र नामांकन नहीं हो पाता है, इसलिए सभी विद्यालय नामांकन की पूर्व तैयारी कर लें।

   उन्होंने कहा है कि गत वर्ष जिले से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत कुल 228 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है और उनके बैंक खातों में अवार्ड राशि  ₹10000 भेजी जा चुकी है। उन्होंने गत वर्ष चयनित विद्यार्थियों के मॉडल्स उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के सहयोग से तैयार रखने के निर्देश भी दिए हैं।

Inspire Award MANAK 2022-23 अपने स्कूल के लिए Idea box slip यहां से प्राप्त करें-

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...