Skip to main content

School Education Uttarakhand: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षक अनिवार्य स्थानांतरण के दायरे से होंगे बाहर, दुर्गम विद्यालयों के बराबर मानी जाएगी इन विद्यालयों की सेवा

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के स्थानांतरण की कवायद शुरू हो गई है। वर्षों से एक ही स्थान पर दुर्गम और सुगम विद्यालयों में तैनात शिक्षक जहां अनिवार्य स्थानांतरण की जद में आ रहे हैं वहीं राज्य के सभी 189 अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों के शिक्षकों को अनिवार्य स्थानांतरण के दायरे से बाहर रखते हुए इन विद्यालयों के शिक्षकों को दुर्गम की सेवा का लाभ मिलना भी तय माना जा रहा है।

    लंबे समय से ट्रांसफर की की आस लगाए बैठे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत स्थानांतरण की कवायद शुरू हो गई है। शासन के निर्देशों पर विभाग द्वारा स्थानांतरण के लिए तय समय सारणी के अनुसार इन दिनों शिक्षक अनिवार्य तथा अनुरोध के आधार सहित विभिन्न वर्गों के अंतर्गत स्थानांतरण के लिए आवेदन कर रहे हैं। सुगम श्रेणी के विद्यालयों में लंबे समय से तैनात शिक्षकों का अनिवार्य स्थानांतरण के अंतर्गत जहां दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में ट्रांसफर होना तय माना जा रहा है वही वर्षों से दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में फंसे शिक्षकों की सुगम श्रेणी के विद्यालयों में स्थानांतरण की एक बार फिर आस जगी है। 

SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी उत्तराखंड ने राज्य के विद्यालयों से मांगी ज्ञानांकुरण कार्यक्रम की प्रगति आख्या, मई माह के ज्ञानांकुरण कोर्सेज से विद्यार्थियों को यहां जोड़ें-

 दूसरी ओर राज्य के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में तैनात शिक्षकों को अनिवार्य स्थानांतरण के दायरे से बाहर रखते हुए इन विद्यालयों के शिक्षकों को दुर्गम की सेवा का लाभ मिलना तय है। 23 जुलाई 2021 को निर्गत शासनादेश के अनुसार राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनात होने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को तबादला एक्ट के दायरे से बाहर किया जा चुका है। इन विद्यालयों में कार्यरत कार्मिक पांच वर्ष की सेवा के दौरान अनिवार्य स्थानांतरण से मुक्त रहेंगे साथ ही सुगम के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की तैनाती को दुर्गम की सेवा माना जाएगा। शासन ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रधानाचार्यों व शिक्षकों की तैनाती के संबंध में 23 जुलाई 2021 को 15 बिंदुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये थे। राज्य में इस समय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की संख्या 189 है। इन विद्यालयों में करीब चार हजार से अधिक शिक्षक और कर्मचारी तैनात हैं। विभागीय पोर्टल पर अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की श्रेणी में परिवर्तन किया जाना है परिवर्तन के बाद सुगम क्षेत्रों के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की सेवा को दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों की सेवा के समान आंकलन किया जाएगा, जबकि दुर्गम क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की 1 वर्ष की सेवा को 2 वर्ष के बराबर माना जाएगा। हालांकि अभी पोर्टल पर अटल उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी परिवर्तित नहीं की गई है। विभागीय स्तर पर यह परिवर्तन शीघ्र किए जाने की संभावना है। सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कार्मिक ने इन विद्यालयों को विभागीय पोर्टल पर शीघ्र दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में परिवर्तित करने की मांग कर रहे हैं।

Mann Ki Baat: स्कूली छात्र और शिक्षक भी सुनेंगे पीएम मोदी के मन की बात, माध्यमिक स्कूलों लिए जारी हुए यह नौ निर्देश, बाल संसद का भी करना होगा तुरन्त गठन, यहां पढ़ें विद्यालयों के लिए जारी निर्देश-

'हिमवंत' ई-पत्रिका से जुड़ने और अपनी लेख प्रकाशित करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...