Skip to main content

Inspire Award MANAK: इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत 18 जुलाई को नरेंद्र नगर में आयोजित होगी एक दिवसीय कार्यशाला, सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स करेंगे प्रतिभाग

इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यशाला
 इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत टिहरी जिले के सभी 9 विकास खंडों के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और विशेषज्ञ शिक्षकों के लिए 18 जुलाई को विभागीय निर्देशों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में योजना के अंतर्गत ऑनलाइन नामांकन, और विद्यार्थियों के आइडियाज के चयन की जानकारी दी जाएगी।

    इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत व 14 वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के द्वारा विज्ञान एवं तकनीकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के छात्रों से इन्नोवेटिव आइडियाज आमंत्रित किए जाते हैं और चयन होने पर छात्रों को मॉडल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए ₹10000 की हमारी राशि दी जाती है।

     इस वर्ष के लिए इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन शुरू हो चुके हैं लेकिन अभी तक काफी कम संख्या में विद्यालयों द्वारा छात्रों का नामांकन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ओम प्रकाश वर्मा ने कहां है कि 18 जुलाई को नरेंद्र नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 10:00 बजे से इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत टिहरी जिले के सभी विकास खंडों के कोऑर्डिनेटर और दो मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में निर्धारित समय से पूर्व नामांकन का लक्ष्य पूरा करने के साथ ही विद्यालय स्तर पर छात्रों के चयन सहित इस कार्यक्रम से जुड़ी सभी तकनीकी जानकारियों पर परिचर्चा होगी। कार्यक्रम के जिला समन्वयक अलग नारायण दुबे ने सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और विशेषज्ञ शिक्षकों से कार्यशाला में पहुंचने की अपील की है।

Inspire Awards MANAK: 1 जुलाई से शुरु हो गया Inspire Awards MANAK के लिए बाल वैज्ञानिकों का ऑनलाइन नामांकन, निर्धारित समय तक सम्पन्न कर दें सभी विद्यालय नामांकन कि प्रक्रिया- SCERT उत्तराखण्ड

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...