Skip to main content

Translate करें.

New transfer policy for uttarakhand teachers: उत्तराखंड में हरियाणा की तर्ज पर बनेगी शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी, एक सप्ताह के भीतर तैयार होगा नई तबादला नीति का ड्राफ्ट

New transfer policy for Uttarakhand teachers
 विद्यालयी शिक्षा विभाग में हरियाणा राज्य की तर्ज नई तबादला नीति बनाई जाएगी। नई तबादला नीति बनाने के लिए निदेशालय अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड द्वारा समिति का गठन भी कर लिया गया है। इसके साथ ही राज्य में अब हरियाणा की तर्ज पर शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए नई तबादला नीति बनने का रास्ता साफ हो गया है।

एक सप्ताह में समिति तैयार करेगी नई पॉलिसी का ड्राफ्ट

     उल्लेखनीय है कि गत माह विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को  हरियाणा की स्थानांतरण नीति का अध्ययन करने के निर्देश दिए थे। निदेशालय स्तर पर तैयार की गई अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर राज्य में शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए हरियाणा राज्य की तर्ज पर नई नीति बनाई जाएगी जो कि पूर्ण रूप से पारदर्शी व सबके लिए समान होगी। विद्यालय शिक्षा विभाग ने हरियाणा के ट्रांसफर पॉलिसी की तर्ज पर राज्य में नई शिक्षा नीति बनाने की तैयारियां कर ली है। इसके लिए निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड द्वारा नई नीति का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति भी गठित कर दी गई है। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी ने समिति को एक सप्ताह के भीतर हरियाणा राज्य की ट्रांसफर पॉलिसी के साथ ही उत्तराखंड में पूर्व में प्रभावी स्थानांतरण नीति और वर्तमान ट्रांसफर एक्ट को ध्यान में रखते हुए राज्य के शिक्षकों के लिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष ट्रांसफर नीति का ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

यह अधिकारी होंगे समिति के अध्यक्ष और सदस्य

    नई ट्रांसफर नीति का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित की गई समिति में अपर निदेशक सीमेट दिनेश चंद्र गौड़ अध्यक्ष नामित किए गए हैं, जबकि उपनिदेशक मेहरबान सिंह बिष्ट, अशोक गुसाईं, जगमोहन सोनी, शैलेंद्र अमोली, विशेषज्ञ समग्र शिक्षा पल्लवी नैन, प्रवक्ता डायट देहरादून राम सिंह चौहान, प्रवक्ता विनोद मल्ल सहित सीमेंट देहरादून के सभी प्रोफेशनल व जूनियर प्रोफेशनल को सदस्य नामित किया गया है।

Uttarakhand Board Exam online application process: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अगस्त के प्रथम सप्ताह में होगी आरंभ,

Comments

  1. A.T. L.T. ka mandal parivartan ko hatana chahiye ya poore seva kaal me ek baar avsar milna chahiye.ya lect. Ki bhaati mandal ko samapt karna chahiye..thanks Draft comittiee...

    ReplyDelete
  2. A.T.L.T. ka mandal parivartan ko aasaan hona chahiye, ya ise Lecturer ki bhaanti samaniya karna chahiye. Thanks to all....

    ReplyDelete
  3. L.T. ka Mandal parivartan ko kathin kiyon kar diya, act 2017 se pahle bhi to mandal parvartan hote the...ab kiyon nahin , mandal ko samapt kiya jana chahiye. Lect. Ki bhaanti ese L.T. bhi kiya jana chahiye...🙏🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers