Skip to main content

Translate करें.

Uttarakhand teachers transfer: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 614 इंटर कॉलेज प्रवक्ताओं के हुए ट्रांसफर, विभाग ने दिए 23 जुलाई तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

Uttarakhand teachers transfer news
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा विभाग ने अनिवार्य एवं अनुरोध के आधार पर 614 प्रवक्ता के ट्रांसफर किए हैं। इनमें से 287 प्रवक्ताओं को अनिवार्य तथा 327 को अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर दिए गए हैं। ट्रांसफर हुए सभी प्रवक्ताओं को 23 जुलाई तक बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए स्थानांतरित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों में कार्यरत प्रवक्ताओं के भी अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण किए गए हैं। सोशल मीडिया पर स्थानांतरण को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है।

ट्रांसफर एक्ट 2017 की धारा 16 (1) और 17 (1) (ख) के तहत हुए इनके स्थानांतरण

     माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 की धारा 16 (1) तथा धारा 17 (1) (ख) के तहत राज्य में कुल 614 इंटर कॉलेज प्रवक्ताओं को ट्रांसफर एक्ट के अंतर्गत अनिवार्य तथा अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर दिए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर हुए हैं। राज्य के सभी 13 जिलों से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण के लिए बड़ी मात्रा में आवेदन करने वाले सामान्य शाखा के कुल 300 प्रवक्ताओं तथा महिला शाखा के 27 प्रवक्ताओं सहित कुल 327 शिक्षकों के ट्रांसफर हुए हैं। जबकि अनिवार्य स्थानांतरण के तहत सुगम से दुर्गम विद्यालयों में सामान्य शाखा के अंतर्गत 87 व महिला शाखा के अंतर्गत 37 प्रवक्ताओं के स्थानांतरण हुए हैं, जबकि दुर्गम से सुगम में सामान्य शाखा के अंतर्गत 130 तथा महिला शाखा के अंतर्गत 35 प्रवक्ता को ट्रांसफर भेजा गया है। 

23 जुलाई तक करना होगा कार्यभार ग्रहण

    ट्रांसफर एक्ट के अंतर्गत हुए इन प्रवक्ताओं को 23 जुलाई तक बिना किसी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ट्रांसफर हुए प्रवक्ताओं को किसी भी प्रकार के अवकाश स्वीकृत न करने तथा अनिवार्य स्थानांतरण की श्रेणी में स्थानांतरित प्रवक्ताओं को ट्रांसफर हुए विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण न करने पर दंडात्मक कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विभाग द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची में किसी भी प्रकार की टंकण संबंधी त्रुटि के समाधान के लिए संबंधित शिक्षक द्वारा 20 जुलाई तक निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड को ईमेल के माध्यम से अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 प्रवक्ताओं की ट्रांसफर को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही है यह चर्चा

     सोशल मीडिया पर इन प्रवक्ताओं के ट्रांसफर को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। शिक्षकों का कहना है कि अनुरोध के आधार महिला संवर्ग की प्रवक्ता को सामान्य संवर्ग में भी ट्रांसफर दिया गया है, जबकि रा.इ.का. छरबा देहरादून मे प्रवक्ता भूगोल के पद पर दो लोगों को ट्रांसफर भेजा गया है।

शिक्षक साथी इन ट्रांसफर पर अपने विचार यहां कमेंट करें

Comments

  1. आम शिक्षकों के लिए यह निराशाजनक है।

    ReplyDelete
  2. सब पैसों की माया है।

    ReplyDelete
  3. इच्छित स्थान पाने वाले सभी प्रवक्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  4. अनिवार्य जिसमें ज्यादा ट्रांसफर होने थे., तथा उसमें मलाई मिलनी नही थी उसका डाटा सामान्य शाखा
    सुगम से दुर्गम ,पात्र 891,ट्रांसफर हुए 87
    दुर्गम से सुगम, पात्र 3396,ट्रांसफर हुए 130
    15% का हिसाब कैसा लगाया।
    जबकि जुगाड़ अनुरोध मे 300

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers