Skip to main content

National Scholarship Portal: पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्तियों (Pre-matric and Post-matric scholarships) के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, 30 सितंबर तक यहां करें ऑनलाइन आवेदन।

Uttarakhand scholarships schemes
National Scholarship Portal: उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु आनलाईन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। अभ्यर्थी 30 सितम्बर, 2023 तक शैक्षणिक वर्ष 2023-24 पूर्वदशम् व दशमोत्तर तथा ईबीसी छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति के लिए नवीन पंजीकरण/नवीनीकरण हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल  http://scholarships.gov.in पर पंजीकरण करवा सकते है।
  उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य के विद्यालयों, पॉलिटेक्निक व आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं को केंद्र और राज्य सैक्टर के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं। इसके लिए प्रत्येक वर्ष लाभार्थी छात्रों द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल यानी NPS पर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। जिसमें संबंधित छात्र छात्राओं के विस्तृत विवरण के साथ ही उनके बैंक खातों की जानकारी भी दी जाती है। पोर्टल पर दर्ज की गई इन सूचनाओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य भौतिक सत्यापन के बाद समाज कल्याण विभाग को ऑनलाइन अग्रसारित कर देते हैं और इसके बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा लाभार्थी छात्रों को योजना का लाभ दिया जाता है। समाज कल्याण विभाग के आईटी सेल द्वारा बताया गया है की प्रीमैट्रिक्स और पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप के साथ ही आर्थिक रूप से पिछड़े आवेदक शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए 30 सितंबर तक पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

National Scholarship Portal पर Log in करने के लिए यहां करें क्लिक

पोर्टल का नामराष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल
द्वारा लॉन्च किया गयाभारत सरकार
लाभार्थियोंछात्र
छात्रवृत्ति की प्रारंभ तिथिविभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए अलग-अलग
एनएसपी छात्रवृत्ति 2023-24 प्रारंभ तिथि1 सितंबर 2023
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल 2023-24 अंतिम तिथि30 सितंबर 2023
फ़ायदेछात्रवृत्ति लाभ
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://scholarships.gov.in/

एनएसपी छात्रवृत्ति 2023-24 की विशेषताएं

  • एनएसपी लॉगिन पोर्टल में एक विंडो है जो छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में सभी आवश्यक विवरण प्रदान करती है, जैसे पात्रता  मानदंड,  पालन करने के लिए आवश्यक अनिवार्य अनुभाग और किस प्रकार की छात्रवृत्ति उपलब्ध हैं। 
  • एक टैब है जहां छात्र का " नया पंजीकरण"  और  आवेदन  स्वीकार किया जाता है, और किसी भी छात्रवृत्ति का नवीनीकरण भी उपलब्ध है। 
  • साथ ही, आवेदन करने वाले आधिकारिक और अधिकृत विश्वविद्यालयों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। 
  • एक बार जब छात्र आवेदन पत्र भर देता है और स्थिति की जांच करना चाहता है, तो चरण उपलब्ध हैं। 
  • यदि किसी छात्र का आवेदन चयनित हो जाता है, तो प्रदान की जाने वाली तय की गई राशि बैंक द्वारा छात्र के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी, क्योंकि धन प्राप्त करने के लिए कोई लंबी प्रक्रिया नहीं होगी। 
  • यह भी याद रखें कि एनएसपी की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 है ।

आवेदक अपने बैंक खाते अपडेट करने के लिए यहां करें क्लिक

विद्यालयी शिक्षा विभाग ने जारी किए यह निर्देश- अब सभी माध्यमिक शिक्षको को इस प्रपत्र पर करना होगा अपने शिक्षण कार्यों का स्वमूल्यांकन-


Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...