Skip to main content

31UK BN NCC Haridwar: जनपद टिहरी गढ़वाल के इन इंटर कॉलेजों में आयोजित हो रहा है NCC कैडेट्स के लिए प्रशिक्षण, 31 यूके एनसीसी बटालियन हरिद्वार के परेड इंस्ट्रक्टर और एएनओ दे रहे है NCC कैडेट्स को प्रशिक्षण, "जनपद के कैडेट्स 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित होने वाले कैंप में करेंगे प्रतिभाग" एएनओ राजीव उनियाल

 


 जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों में 31 यूके एनसीसी बटालियन हरिद्वार के एएनओ और परेड इंस्ट्रक्टर स्टाफ द्वारा एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार नई टिहरी के एएनओ राजीव उनियाल ने कहा है कि एनसीसी कैडेट्स का अक्टूबर माह में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें हेडक्वार्टर द्वारा आवंटित संख्या के अनुरूप टिहरी जिले से एनसीसी कैडेट प्रतिभाग करेंगे।


31 यूके एनसीसी बटालियन हरिद्वार द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के 
राजकीय इंटर कॉलेज चम्बा, रानीचौरी, मोलधार नई टिहरी, मटियाली, डांगचोरा, पोखरी, रजाखेत, नागदेव पथल्ड, प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी और जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में एएनओ और परेड इंस्ट्रक्टर स्टाफ द्वारा एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तहत नई टिहरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में 14 से 18 सितंबर तक एएनओ राजीव उनियाल और परेड इंस्ट्रक्टर स्टाफ द्वारा एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी से परिचय करवाते हुई मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट वेपन, ड्रिल वेटल क्राफ्ट आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स सुधांशु डोभाल, कौशिक चौहान, रवि कुमार, कपिल, अंशुल, अखिल चौहान, दिवाकर देव, आंचल, प्रिया, स्नेहा, अंशिका, ऐलेना, पायल, भूमिका, हेमा और साक्षी आदि ने जोश और उत्साह के साथ परेड सहित प्रशिक्षण की सभी गतिविधियों में भाग लिया। 

    इस दौरान एएनओ राजीव उनियाल ने बताया कि 31यूके एनसीसी बटालियन हरिद्वार द्वारा आगामी 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक एनसीसी कैडेट्स के लिए पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनपद टिहरी गढ़वाल के एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे।


31UK BN NCC Haridwar: जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार में आयोजित NCC कैडेट्स के प्रशिक्षण के फोटोग्राफ यहां देखें

Comments

Himwant readers