Skip to main content

DIET New Tehri: डाइट नई टिहरी में दो दिवसीय विज्ञान वर्किंग मॉडल कार्यशाला हुई आरंभ, कार्यशाला के पहले दिन इन शिक्षकों ने प्रस्तुत किए अपने वर्किंग मॉडल्स,



 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी में सोमबार से दो दिवसीय विज्ञान वर्किंग मॉडल कार्यशाला का आयोजन शुरू किया गया है। संस्थान के प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल ने कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ करते हुए प्रतिभागी विज्ञान शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए वर्किंग मॉडल्स का जायजा लिया।

 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के सभागार में आज से दो दिवसीय विज्ञान वर्किंग मॉडल कार्यशाला आरंभ हो गई है। कार्यशाला के प्रथम दिवस संस्थान के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के समक्ष विज्ञान को रोचक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए वर्किंग मॉडल्स बेहद प्रभावी ढंग से शिक्षण के उद्देश्य को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा है कि विज्ञान के वर्किंग मॉडल के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों में रचनात्मकता का विकास होता है बल्कि वह नवीन तकनीकी से भी भलीभांति परिचित हो जाते हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यालय में विज्ञान विषय के प्रति रोचक ढंग से शिक्षण के लिए विज्ञान गैलरी में विद्यार्थियों के सहयोग से तैयार वर्किंग मॉडल्स की उपलब्धता विज्ञान शिक्षकों को सुनिश्चित करनी चाहिए।

 जनपद टिहरी गढ़वाल के 09 विकासखण्डों से प्रारम्भिक तथा माध्यमिक स्तर के 45 विज्ञान शिक्षकों के साथ ही राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बौराड़ी के कक्षा 09 एवं 10 के सभी छात्राएं, राजकीय प्रताप इण्टर कॉलेज बौराड़ी के कक्षा 06, 07 एवं 08 के छात्र तथा राजकीय आदर्श विद्यालय नई टिहरी के कक्षा 04 एवं 05 के छात्रों द्वारा भी इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया जा रहा है। कार्यशाला में समस्त प्रतिभागी शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर छात्रों की सहायता से वर्किंग मॉडल तैयार करने को कहा गया था। जिसे अध्यापकों ने छात्रों की सहायता से तैयार कर अपने कक्षा-कक्ष में प्रस्तुत करने के बाद डाइट सभागार में आयोजित कार्यशाला में शामिल किया। कार्यशाला के संयोजक व डायट प्रवक्ता डॉ वीर सिंह रावत ने कहा है कि कार्यशाला के दौरान सभी अध्यापकों द्वारा अपने-अपने मॉडलों का छात्रों तथा प्रतिभागी अध्यापकों के सम्मुख प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है। तैयार वर्किंग मॉडल इको फ्रेंडली बनाये गये हैं। 

 कार्यशाला में शामिल विद्यार्थियों ने न सिर्फ अपना ज्ञान वर्धन किया बल्कि अपनी उत्सुकता को शांत करने के लिए विज्ञान से सम्बंधित बड़े ही सारगर्भित प्रश्न किए। वहां उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा उनके प्रश्नों का उत्तर दिया गया। कार्यशाला के पहले दिन 17 अक्टूबर  को विज्ञान शिक्षक अमित चमोली सहायक अध्यापक राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थौलधार का सूर्य तथा चन्द्रग्रहण, डॉ. सुमन रावत सहायक अध्यापक राजकीय इण्टर कॉलेज मठियाली का सेप्रेशन ऑफ टू मेसिबल लिक्विड, मोतीलाल सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय केमवालगांव का वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम तथा ओम प्रकाश सकलानी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैदूर का किडनी फिल्ट्रेशन सिस्टम मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यशाला में कार्यशाला समन्वयक डॉ. वीर सिंह रावत, मीनाक्षी त्यागी, डॉ. मनवीर सिंह नेगी, नरेश चन्द कुमाई, देवेन्द्र सिंह भण्डारी, दुर्गा प्रसाद लखेडा, ओम प्रकाश सकलानी, सीमा नौटियाल, रंजीत पंवार डॉ. सुमन नेगी, अंजना सजवाण, सुषमा महर, आनन्द सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।






Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...