Skip to main content

Translate करें.

DIET New Tehri: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में विकासखंड और जनपद स्तरीय अध्यापक व विद्यार्थी संगीत व कला प्रतिभा सम्मान समारोह और प्रतियोगिता का 10 नवम्बर को होगा आयोजन, संस्थान ने प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों की सूची की जारी

 

DIET New Tehri
  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में आगामी 10 नवंबर को विकासखण्ड एवं जनपद स्तरीय अध्यापक व विद्यार्थी संगीत व कला प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। संस्थान के प्राचार्य ने सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित शिक्षकों और छात्र छात्राओं को कार्यक्रम में अनिवार्यतः प्रतिभाग के लिए निर्देशित किया है।

 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अंतर्गत शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी एससीईआरटी उत्तराखंड के निर्देशों पर राज्य के सभी जनपदों में विकासखंड एवं जनपद स्तरीय अध्यापक व विद्यार्थी संगीत व कला प्रतिभा प्रतियोगिता व सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल ने जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित विकास खंडों के शिक्षकों और छात्र छात्राओं को आगामी 10 नवंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभा करवाने के लिए निर्देशित किया है। संस्थान द्वारा विकासखंड एवं जनपद स्तरीय अध्यापक व छात्र छात्राओं के लिए आयोजित की जाने वाली संगीत व कला प्रतियोगिता के प्रतिभागी शिक्षकों और विद्यार्थियों की सूची भी जारी की है।

     विकासखंड चम्बा से ज्योति सुमन सहायक अध्यापिका (एल.टी. संगीत) रा.बा.इ.का. बौराड़ी शास्त्रीय नृत्य, विकासखंड कीर्तिनगर से बवीता थपलियाल प्रवक्ता अर्थशास्त्र रा.इ.का. न्यूली अकरी गायन-लोकगीत, देवप्रयाग से सहायक अध्यापक (एल.टी. हिन्दी ) डा. ज्ञान सागर रा.उ.मा.वि. कनफोलाखाल गायन-लोकगीत, थौलधार से प्रवक्ता जीव विज्ञान रा.इ.का. बाण्डा के प्रदीप सकलानी गायन-लोकगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इनके साथ ही जनपद के विभिन्न विकास खंडों से कई छात्र-छात्राएं भी इन गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे।

Sainik School Admission 2022-23: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, 30 नवम्बर तक कर लें रजिस्ट्रेशन, 8 जनवरी को संपन्न होगी परीक्षा, सभी अभिभावकों तक पहुंचा दें यह सूचना-

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers