Skip to main content

Translate करें.

DIET New Tehri: डायट नई टिहरी में कई विज्ञान शिक्षकों के प्रस्तुतीकरण के साथ दो दिवसीय विज्ञान वर्किंग मॉडल कार्यशाला हुई संपन्न, इन प्रतिभागी शिक्षकों के नवाचारों की डायट प्राचार्य आरपी डंडरियाल ने जमकर की सराहना।

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण नई टिहरी में मंगलवार को जिले के विभिन्न विकास खंडों के विज्ञान शिक्षकों के प्रस्तुतीकरण के साथ दो दिवसीय विज्ञान वर्किंग मॉडल कार्यशाला संपन्न हुई। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों से अपने विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण के दौरान वर्किंग मॉडल्स का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में जनपद के सभी विकासखंडों के 45 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय विज्ञान वर्किंग मॉडल कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। इस कार्यशाला में जिले के सभी 9 विकासखंडों के 45 विज्ञान शिक्षकों ने विभिन्न संबोधों पर डायट सभागार में अपने वर्किंग मॉडल्स का रोचक ढंग से प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान अनेक नवाचारी शिक्षकों ने भविष्य की चुनौतियों और उनके समाधान का अपने विज्ञान मॉडल के द्वारा प्रभावी ढंग से प्रस्तुतीकरण किया। 

 दो दिवसीय कार्यशाला के समापन के मौके पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल ने प्रतिभागी शिक्षकों के मॉड्यूल प्रेजेंटेशन की जमकर सराहना करते हुए उनका खूब मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षण की जटिलता को वर्किंग मॉडल के माध्यम से सरल और बोधगम्य बनाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों को विज्ञान के मॉडल बनाते समय छात्र-छात्राओं का सहयोग लेने का सुझाव भी दिया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों को अपने विद्यालय में विज्ञान शिक्षण के दौरान विज्ञान के वर्किंग मॉडल और शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयुक्त प्रयोग करने के भी निर्देश दिए हैं।

 दो दिवसीय विज्ञान वर्किंग मॉडल कार्यशाला के समापन के अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक व डायट प्रवक्ता डॉ वीर सिंह रावत ने प्रतिभागी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे अपने विद्यालयों में साइंस प्रोजेक्ट गैलरी बनाते हुए उसमें विभिन्न संबोधों पर आधारित विज्ञान के वर्किंग मॉडल सुसज्जित करने की अपील की है। 

 कार्यकर्म में कार्यशाला समन्वयक डॉ. वीर सिंह रावत, मीनाक्षी त्यागी, डॉ. मनवीर सिंह नेगी, नरेश चन्द कुमाई, देवेन्द्र सिंह भण्डारी, सुशील डोभाल, दुर्गा प्रसाद लखेडा, ओम प्रकाश सकलानी, सीमा नौटियाल, रंजीत पंवार डॉ. सुमन नेगी, अंजना सजवाण, सुषमा महर, आनन्द सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

कार्यशाला में इन शिक्षकों के वर्किंग मॉडल्स का हुआ प्रस्तुतीकरण

विकासखंड चंबा 

  • सीमा नौटियाल, प्राथमिक विद्यालय पीपली- रेन वाटर हार्वेस्टिंग 
  • गीता डबराल, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढूंगीधार- सेव एनवायरनमेंट

प्रीति थपलियाल, विज्ञान शिक्षिका- अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार








विकासखंड जखणीधार 

  • शोभा उनियाल, राजकीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनैलधार- रेन वाटर हार्वेस्टिंग 
  • रंजीत सिंह पवार, राजकीय इंटर कॉलेज धारकोट- पेरिस्कोप
  • प्रभाकर रतूड़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुनानू- प्लांट सेल
  • प्रीति थपलियाल, राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार- इलेक्ट्रोप्लेटिंग

विकासखंड प्रतापनगर 

  •  ईशान धूलिया, राजकीय इंटर कॉलेज मिश्रणगांव- मोशन एंड न्यूटन लॉ
  •  मुकेश शाह, रा उ मा विद्यालय झांझरधार- किडनी फंक्शन सिस्टम 
  • द्वारिका प्रसाद सेमवाल, रा उ मा वि मोटना- इलेक्ट्रिक मोटर

डॉ. सुमन रावत, विज्ञान शिक्षिका









विकासखंड नरेंद्रनगर 

  •  मेघा राणा, राजकीय इंटर कॉलेज खानाना- इलेक्ट्रिक सर्किट
  •  नवीन चंद्र, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाजल- ह्यूमन डाइजेस्टिव सिस्टम
  •  डॉ सुमन रावत, राजकीय इंटर कॉलेज मटियाली- सिपरेशन ऑफ लिक्विड
 विकासखंड जौनपुर

  • कमलानंद जोशी, राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी सूक्ष्म दर्शी
  • पुष्पा रौतेला, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौघर- एटॉमिक स्ट्रक्चर
  • अनिल चंद्र जोशी, उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी- ऊर्जा संरक्षण में टेक्स्ला  तकनीकी का प्रयोग 
  • बलजीत सिंह, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भट्टगांव- टेस्ट गैजेट फॉर होम इलेक्ट्रिक अपलाइनस 
  • ओमप्रकाश सकलानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय लैदूर- किडनी फिल्ट्रेशन सिस्टम

विकासखंड थौलधार 

  • अमित चमोली, आदर्श प्राथमिक विद्यालय थौलधार- सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण 
  • प्रियंका नेगी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेरगणीपाली- ड्रिप इरिगेशन सिस्टम 
  • मीनाक्षी सकलानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय जूदासू- ऊष्मा संचरण 
  • नीलम सिंह बागड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज बेरगणीपाली- श्वसन प्रक्रिया

विकासखंड कीर्तिनगर 

  • मीना डोभाल, राजकीय इंटर कॉलेज नागरजाधार चिलीडी- इलेक्ट्रिक मोटर 
  • दुर्गा प्रसाद लखेडा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बैजवाड़ी- फैक्टर अफेक्टिंग फंक्शन 

विकासखंड देवप्रयाग 

  • गोविंद स्वरूप भट्ट, प्राथमिक विद्यालय कांटी चोपड़ियों- ह्यूमन रेस्पिरेट्री सिस्टम 
  • सुरजीत कुमार, प्राथमिक विद्यालय जुराना- भूकंप 
  • अंकिता शर्मा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमराड़ा देवी भरपूर- सिंपल मशीन पुलिंग 
विकासखंड भिलंगना 

  • राम मोहन सिंह भंडारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठेती बासर- विद्युत जनित्र एसी
  • कुलदीप सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय गोंना गोनगढ़- कॉन्वेक्स लेंस से प्रोजेक्टर बनाना 
  • उमेद सिंह नेगी, उच्च प्राथमिक विद्यालय कंडारगांव इलेक्ट्रिक सर्किट

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers