Skip to main content

Himwant news: यहां इंटर कॉलेज से लापता हुए नाबालिग छात्र और छात्रा को पुलिस टीम ने दिल्ली से किया बरामद, सकुशल बरामदगी से परिजनों ने ली राहत की सांस,

Pauri Garhwal News
पौड़ी से लापता हुए छात्र वह छात्रा दिल्ली में हुए बरामद

 पौड़ी नगर के एक इंटर कॉलेज से लापता हुए छात्र और छात्रा को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर उनके माता पिता के हवाले किया है। लापता नावालिग छात्र व छात्रा की सकुशल बरामदगी से परिजनों सहित पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

    आज के समय में बच्चे और विशेषकर किशोरवय विद्यार्थी किस मनोदशा से गुजर रहे हैं यह अंदाज लगाना शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों के लिए भी बेहद कठिन है। विगत दिनों उत्तराखंड के नई टिहरी स्थित आल सेंट कॉन्वेंट स्कूल के दो नाबालिग छात्रों द्वारा टिहरी बांध की झील में सुसाइड कर लिया था। इस घटना ने न केवल टिहरी वासियों को बल्कि देश और दुनिया के सभी अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया था। उधर मंडल मुख्यालय पौड़ी के एक इंटर कॉलेज से गत दिनों एक नाबालिक छात्र व छात्रा अचानक गायब हो गए। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब इनका कुछ पता नहीं चल पाया तो दोनों के परिजनों ने पौड़ी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। नाबालिक छात्र की ओर से उसके पिता तथा बालिका की ओर से उसके भाई ने पुलिस से लापता हुए बच्चों की बरामदगी की 1 अक्टूबर को गुहार लगाई थी।

    पुलिस ने लापता हुए बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू करते हुए उनके मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाते हुए तहकीकात शुरू की तो उनकी लोकेशन दिल्ली में ट्रेस हुई। पुलिस टीम का गठन कर नाबालिक छात्र छात्रा की बरामदगी के लिए दिल्ली भेजा गया, जहां टीम ने दोनों को छात्र के किसी रिश्तेदार के घर से बरामद करते हुए उन्हें वापस पौड़ी पहुंचा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। नाबालिग छात्र और छात्रा की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारों का मानना है कि किशोरवय उम्र में बच्चे उचित काउंसलिंग के अभाव में अपने मार्ग से भटक रहे हैं और इसके कभी-कभी गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। इसलिए वर्तमान दौर में बच्चों कि प्रत्येक गतिविधियों पर अभिभावकों को गंभीरतापूर्वक ध्यान रखने की आवश्यकता है।


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...