Skip to main content

Translate करें.

Menstrual Hygiene Management पर टिहरी जिले के इन स्कूलों के सभी शिक्षक 29 अक्टूबर को लेंगे ऑनलाइन प्रशिक्षण, गूगल मीट के इस लिंक से जुड़कर करें प्रशिक्षण के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन

Menstrual Hygiene Management
   जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जाखणीधार, देव प्रयाग और थौलधार के जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के सभी शिक्षकों के लिए शनिबार 29 अक्टूबर को ग्राम्य विकास संस्थान हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल की ओर से मेंस्ट्रूअल हाइजीन मैनेजमेंट पर एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान से कार्यक्रम की संयोजक नीलम पांडे ने सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्रतिभाग की अपील की है।

     ग्राम्य विकास संस्थान, हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल द्वारा उत्तराखंड के सभी जनपदों में ऐसे सभी विद्यालयों के शिक्षकों को विभिन्न चरणों में मेंस्ट्रूअल हाइजीन मैनेजमेंट पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है जहां कक्षा 6 से 12 तक की छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। संस्थान द्वारा राज्य भर के विभिन्न विकासखंडों में जुलाई 2022 से मई 2023 तक अलग-अलग चरणों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया जाना है।

इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जाखणीधार, देवप्रयाग और थौलधार में शनिवार 29 अक्टूबर को पूर्वाहन 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक गूगल मीट के माध्यम से शिक्षकों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक नीलम पांडे ने कहां है कि प्रशिक्षण के आरंभ में गूगल मीट के माध्यम से प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर अपनी सूचनाएं दर्ज कर अपना प्री-रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला और पुरुष शिक्षक दोनों प्रतिभाग करेंगे और प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागी शिक्षकों को प्रश्नोत्तर भी दर्ज करने होंगे। रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर दर्ज की गई सूचनाओं के अनुसार सभी प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण में रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल मीट का लिंक प्रातः 10:30 बजे खोल दिया जाएगा।

ऑनलाइन प्रशिक्षण में जुड़ने के लिए यहां करें क्लिक


Rajbhawan Uttarakhand: मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में चयनित आर्थिक रुप से कमजोर, बीपीएल और अनाथ छात्रों के लिए अच्छी खबर, राजभवन से मिलेगी आर्थिक सहायता, 30 नवम्बर तक यहां कर लें आवेदन, ऐसे सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों तक पहुंचा दें यह जानकारी

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers