Skip to main content

SCERT Uttarakhand: 'अधिगम क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावी शैक्षिक प्रयास' विषय पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड की दो दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न, राज्य के 54 नवाचारी शिक्षकों ने लर्निंग लॉस की क्षतिपूर्ति पर प्रस्तुत की अपनी कार्य योजना

अधिगम क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावी शैक्षणिक प्रयास विषय पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में राज्य के सभी 13 जनपदों से 54 शिक्षकों ने प्रतिभाग करते हुए कोविड-19 के बाद पैदा हुए हालातों में शैक्षिक प्रतिपूर्ति के लिए प्रभावी शैक्षणिक प्रयासों पर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की है।

 एससीईआरटी यानी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा स्कूली बच्चों की अधिगम क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावी शैक्षिक प्रयास विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कोविड-19 के दौरान लंबे समय तक पठन-पाठन बाधित रहने पर पैदा हुए हालातों के मद्देनजर लर्निंग लॉस की भरपाई के लिए चर्चा  परिचर्चा की गई। राज्य के सभी 13 जनपदों से 54 नवाचारी शिक्षकों ने अधिगम प्रतिपूर्ति हेतु प्रभावी शैक्षिक प्रयास विषय पर अपनी कार्य योजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी ने कहा है कि कोविड-19 के दौर में उत्तराखंड के अनेक शिक्षकों ने अपने नवाचारी प्रयासों के माध्यम से शैक्षिक क्षतिपूर्ति का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पैदा हुए हालातों ने शिक्षकों और छात्रों को शिक्षण के क्षेत्र में अनेक नई विधाओं से परिचित करवाया है। शिक्षार्थियों में हुई अधिगम क्षति की भरपाई के लिए विद्या सेतु पाठ्यक्रम अनुसार प्रभावी शिक्षण अधिगम प्रक्रियाएं सम्पन्न की गई हैं। कार्यशाला में अपर निदेशक आर डी शर्मा ने कहा कि कार्यशाला में शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए गए अपने शैक्षिक प्रयासों की दस्तावेजों को प्रकाशित कर पूरे राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यशाला में टिहरी जिले के  राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय तपोवन की नवाचारी शिक्षिका कंचन बाला उनियाल प्राथमिक विद्यालय कोर्ट नरेंद्र नगर की शिक्षिका ऊंचा त्रिवेदी प्राथमिक विद्यालय बिजली चंबा की शिक्षिका पूनम भट्ट, प्राथमिक विद्यालय खारा स्रोत की शिक्षिका सरोजिनी रावत आदि ने अपनी शिक्षण कार्य योजना एवं अनुभव पत्रक प्रस्तुत एससीईआरटी के विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किए हैं। इस अवसर पर उपनिदेशक NEP, CELL शैलेंद्र अमोली, विभाग अध्यक्ष पाठ्यचर्या विभाग एवं शोध विभाग प्रदीप रावत, अपर निदेशक एससीईआरटी आरडी शर्मा, निदेशक संस्कृत शिक्षा एसपी खाली व राज्य प्रमुख अजीम प्रेमजी फाउंडेशन शोभन सिंह नेगी  सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह में सिने अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी और आरजे काव्य की मौजूदगी में राज्य के इन शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुति, दून के टाउन हॉल से जुड़ी यादों को लेकर भावुक हुई हिमानी शिवपुरी, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जमकर बढाया शिक्षकों का उत्साह

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...