Skip to main content

Govind Ballabh Pant Engineering College Pauri: गोविंद बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में इंजीनियरिंग के छात्र के दरवाजे पर चिपका मिला 'सर तन से जुदा' लिखा पोस्टर, हिंदू संगठनों ने मामले को लेकर व्यक्त किया जबरदस्त विरोध, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

पौड़ी में गोविंद बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी (Govind Ballabh Pant Engineering College) के छात्रवास में एक छात्र के कमरे के दरवाजे पर 'सर तन से जुदा' लिखा पोस्टर चिपका मिलने से कॉलेज में सनसनी फैल गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए हिन्दू संगठन ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है. शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

    मामले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष महेंद्र असवाल के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले की गम्भीरता से जांच कराने की मांग की. उन्होंने आशंका जताई कि शरारती तत्व कॉलेज तथा शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच होना आवश्यक है. उन्होंने अंदेशा जताया है कि कहीं संबंधित मामले के तार आतंकवाद तथा देशद्रोही गतिविधियों से ना जुड़े हों.

घटना के बाद कॉलेज में डर का माहौल

हिंदू संगठनों का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियों में इस तरह की गतिविधि होने से पूरे कॉलेज कैंपस में भय का माहौल बना हुआ है, हिंदू संगठनों ने ज्ञापन सौंपते हुए जिलाधिकारी से मामले में कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

अज्ञात के खिलाफ हुई दर्ज एफआईआर

पूरे मामले की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान ने बताया कि इस संबंध में मुझे अभी एक ज्ञापन भी दिया गया है. इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की अभी छानबीन चल रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि छात्र के कमरे के बाहर दरवाजे पर विवादित पोस्टर चस्पा होना संवेदनशील मामला है. कोतवाल पौड़ी को मामले की गहनता से जांच के निर्देश दे दिए गए हैं.

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...