Skip to main content

Uttarakhand day: राज्य स्थापना दिवस पर टिहरी जिले के राजकीय विद्यालयों में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम, खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर ओम प्रकाश वर्मा ने दूरस्थ क्षेत्र के इस राजकीय प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर दिया सार्थक संदेश


 टिहरी जिले के राजकीय विद्यालयों में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करते हुए राज्य निर्माण के आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को याद किया गया। इस दौरान नरेंद्रनगर के खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ड़ोगी को गोद लेने की घोषणा करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर और शिक्षण सामग्री वितरित करते हुए एक सार्थक पहल शुरू की है।

जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय विद्यालयों में राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड आंदोलन के अमर बलिदानियों के योगदान को याद करते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर विकासखंड नरेंद्रनगर के दूरस्थ क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ड़ोगी पहुंचकर खण्ड शिक्षा अधिकारी और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा ओम प्रकाश वर्मा ने इस विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को स्वेटर और अध्ययन सामग्री वितरित करते हुए सप्ताह में एक दिन विशेष भोजन अपनी ओर से देने की भी घोषणा की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनमोहन सिंह रावत व एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा है कि विद्यालय पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से वार्तालाप कर विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। विद्यालय के संवर्धन के लिए आगे आने पर मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट और टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एल एम चमोला सहित स्थानीय ग्रामीणों व विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया है।

    खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने कहा है कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अनेक बच्चे बेहद कठिन हालातों के बीच भी अपनी प्रतिभा से राजकीय विद्यालयों का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की सहायता के लिए समाज के आम व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है।

Sainik School Admission 2022-23: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, 30 नवम्बर तक कर लें रजिस्ट्रेशन, 8 जनवरी को संपन्न होगी परीक्षा, सभी अभिभावकों तक पहुंचा दें यह सूचना-

विद्यालयी शिक्षा विभाग की खबरों और नई जानकारियों के लिए 'हिमवंत' को यहां Follow करें

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...