Skip to main content

Translate करें.

Uttarakhand Science Festival 2022-23: शिक्षकों के आर्थिक सहयोग से साकार हो रहा है 12वीं के छात्र शुभम काला का सपना, राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में स्वनिर्मित ड्रोन के सफल परीक्षण से लूटी वाहवाही, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन, राजकीय शिक्षक संघ ने की 25000₹ के पुरस्कार की घोषणा

छात्र शुभम और उसके विद्यालय के शिक्षकों की टीम

 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के 12वीं के नवाचारी छात्र शुभम काला को राजकीय शिक्षक संघ ने 25000₹ का पुरस्कार देने की घोषणा की है। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में इस प्रतिभाशाली छात्र द्वारा तैयार किए गए ड्रोन के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय महामंत्री डॉ सोहन सिंह माज़िला ने यह घोषणा की है। खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित राज्य विज्ञान महोत्सव में शुभम का राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान महोत्सव के लिए चयन हुआ है।

    राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के 12वीं के छात्र शुभम काला द्वारा तैयार किए गए ड्रोन का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस दौरान शुभम ने 5 किलोमीटर की रेंज तक अपने ड्रोन के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। विद्यालय के शिक्षक नरेश जमलोकी ने हिमवंत को बताया कि विद्यालय की नवाचारी छात्र शुभम काला द्वारा अभी तक कुल आठ ड्रोन तैयार किए गए हैं और यह प्रतिभाशाली छात्र कम कीमत पर गुणवत्ता युक्त ड्रोन तैयार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

 राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अपने स्वनिर्मित ड्रोन के साथ प्रतिभाग के लिए पहुंचे शुभम ने बताया कि उसने यह ड्रोन उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जंगली जानवरों को भगाने के लिए तैयार किया है। इस ड्रोन में जानवरों को भगाने के लिए विशेष उपकरण लगे हैं और यह ड्रोन पांच किलोमीटर रेंज को कवर करता है जिसमें जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है। छात्र शुभम ने विज्ञान महोत्सव में अपने ड्रोन का सफल प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। प्रतिभाशाली छात्र शुभम के इस नवाचारी प्रयास पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला ने संघ की ओर से 25000 रुपये पुरस्कार देने की घोषण की है। छात्र को पुरस्कृत करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों सहित विद्यालय प्रबंध समिति एवं अभिभावक शिक्षक संघ और शुभम के माता पिता ने राजकीय शिक्षक संघ का आभार व्यक्त किया है।

  ड्रोन तकनीकी में विशेष रूचि रखने वाले इस छात्र को पूर्व में रुद्रप्रयाग के तत्कालीन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल अपनी ओर से ₹30000 की प्रोत्साहन राशि दे चुके हैं। यही नहीं छात्र की मेहनत और जुनून से प्रभावित होकर रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी और रुद्रप्रयाग की तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौधरी भी पांच-पांच हजार ₹ की प्रोत्साहन राशि दे चुके हैं।

 विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नरेश जमलोकी का कहना है कि छात्र शुभम द्वारा ड्रोन के साथ नए-नए परीक्षण किए जा रहे हैं। ड्रोन तकनीकी में प्रयुक्त होने वाले कलपुर्जे और उपकरण स्थानीय बाजारों में उपलब्ध न होने और इनकी अत्यधिक कीमत होने के कारण छात्र के सम्मुख बार-बार आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही थी। ऐसे में स्वयं शिक्षक जमलोकी के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह भदोरिया, रसायन विज्ञान के प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान समन्वयक वीरेंद्र सिंह जेठूडी, प्रवक्ता भगत सिंह नेगी, प्रकाश चंद्र पांडे, दिनेश कोठारी आदि छात्र की आर्थिक मदद के लिए आगे बढ़े हैं। उनका मानना है कि आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के परिवार से होने के कारण अनेक आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए छात्र शुभम निरंतर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। 

विद्यालयों और विश्वविद्यालयों की खबरों और नई जानकारियों के लिए 'हिमवंत' को यहां Follow करें

यह भी पढ़ें

संविधान दिवस पर गत वर्ष की भांति विद्यालयी शिक्षा विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल के लिए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमे समस्त छात्र-छात्राओं और शिक्षक, कर्मचारियों सहित आमलोग भी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल, सीईओ और डीईओ माध्यमिक टिहरी गढ़वाल द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। प्रतिभाग के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।



NEET UG Second Counseling: उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सामान्य वर्ग में 577 अंक से नीचे दाखिला नहीं, वहीं एससी वर्ग में 364 व एसटी वर्ग में 380 अंकों तक हुए दाखिले, दून मेडिकल कॉलेज बना मेडिकल के छात्रों की पहली पसंद


School education Uttarakhand: विद्यालयी शिक्षा विभाग ने माह नवम्बर, 2022 की मासिक परीक्षा की तिथि में किया परिवर्तन, अब 2 व 3 दिसम्बर को आयोजित होगी नवम्बर माह की यह परीक्षा


UGC FYUP: तो अब तीन नहीं चार साल में होगा ग्रेजुएशन, अगले सत्र में करना चाहते हैं अगर बीए-बीएससी-बीकॉम तो इन नए नियमों पर जरूर ध्यान दें

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers