Skip to main content

Translate करें.

SVEEP Tehri Garhwal: स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड नरेंद्रनगर के इस इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता, चयनित छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा और तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल ने बांटे नगद पुरस्कार, पूर्व प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र चौहान के सहयोग से छात्र-छात्राओं को वितरित हुए ट्रैकसूट,

'हिमवंत' के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खाकर से उस्मान अहमद की रिपोर्ट-

टिहरी जिले में विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज  खांकर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र चौहान के सहयोग से खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने स्कूली छात्र छात्राओं को ट्रैकशूट वितरित किये है। इस दौरान नरेंद्रनगर के तहसीलदार ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाने के लिए छात्रों को नगद इनाम भी वितरित किए।

     मतदाताओं और विशेष रूप से भावी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज खांकर में स्वीप कार्यक्रम के तहत पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र चौहान की ओर से विद्यालय के 15 छात्र/छात्राओं को ट्रैकसूट वितरित किये गए। "स्वीप" कार्यक्रम के लिए नरेंद्रनगर के तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल ने प्रतिभागी बच्चों को 1100 ₹ और खंड शिक्षा अधिकारी ओ पी वर्मा द्वारा इक्कीस सौ रुपये अपनी ओर से उत्साहवर्धन के लिए दिए गए हैं।

   इस दौरान बीइओ ओपी वर्मा ने विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में बच्चों की शैक्षिक प्रगति का निरीक्षण किया और विद्यालय की भौतिक और शैक्षिक प्रगति का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को अनेक उपयोगी सुझाव भी दिए। वर्तमान में जसवावाला हरिद्वार में कार्यरत पूर्व प्रधानाचार्य चौहान और खंड शिक्षा अधिकारी वर्मा के साथ तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या प्रसाद उनियाल ने भी अपने संबोधन में बच्चों का खूब मनोबल बढाया।

    पेंटिंग प्रतियोगिता में मनीषा मिंया प्रथम, रुचिता द्वितीय और रेशमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकीब निबंध प्रतियोगिता में कंचन प्रथम, मनीषा द्वितीय और रुचिता तृतीय स्थान पर रहे। महादेव बडोनी जी द्वारा कार्यक्रम का उत्कृष्ठ संचालन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश बडोला, गणेश प्रसाद काला, उसमान अहमद, महादेव बडोनी और सुमन आदि ने उक्त कार्यक्रम में सहयोग के लिए तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल पूर्व प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र चौहान और खण्ड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में लेखपाल श्री विनोद सिंह राणा, युद्धवीर सिंह भण्डारी ग्राम प्रधान खाकर,  BLO मंजू अंगारी सुनारकोट आदि भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers