Skip to main content

THDC Recruitment 2022-23 : टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में कंप्यूटर ऑपरेटर सहित इन विभिन्न पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

THDC Recruitment 2023
THDC Recruitment 2023
   (THDC Recruitment 2022-23) :  विश्व प्रसिद्ध टिहरी बांध बनाने वाले टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड ने आईटीआई ट्रेड शिक्षुता प्रशिक्षण के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर / सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन और अन्य विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन मोड मे आवेदन कर सकते है। हिमवंत के इस लेख में THDC भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन कैसे करे आदि की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। आशा है यह देख इच्छुक आवेदकों के लिए उपयोगी साबित होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि-

टीएचडीसी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म को निर्धारित तिथि (30 दिसंबर 2022 ) तक दिए पत्ते पर भेजना होगा।

पदों की संख्या

टीएचडीसी भर्ती 2022 के लिए आईटीआई ट्रेड शिक्षुता प्रशिक्षण के लिए अधिसूचना जारी करके 135 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। 

Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री मोदी जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, कक्षा 9 से 12 तक की सभी छात्र अभिभावक और शिक्षक PPC 2023 के लिए यहां कर लें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इन पदों पर होनी है भर्ती

 कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक, आशुलिपिक / सचिवीय सहायक, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक, मैकेनिक (डीजल), मैकेनिक (मोटर वाहन, मैकेनिक (अर्थ मूविंग मशीनरी), मैकेनिक (भारी वाहनों का आर एंड एम) , मैकेनिक (लाइट व्हीकल का आर एंड एम) आदि के पद शामिल है। केटेगरी वाइज़ पदों का विवरण देखने के लिए ऑफिसियल अधिसूचना को पढे।

Age Limit

टीएचडीसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा मे नियमानुसार छूट प्रदान की जायगी छूट संबंधित जानकारी के लिए ऑफिसियल अधिसूचना को पढे।

RBI Repo Rate: RBI ने बढ़ाया Repo Rate, क्या होता है रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट, और क्या प्रभाव पड़ता है इसका बैंक ग्राहकों पर

ऐसे करें आवेदन

टीएचडीसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया नीचे पोस्ट मे बताई गई है। जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार को नवीन शिक्षुता पोर्टल www.apprenticeshipindia.org में अपना नामांकन कराना तथा आवेदन में संख्या का उल्लेख करना अनिवार्य है, बिना पंजीकरण क्रमांक के किसी भी अभ्यर्थी को शिक्षुता प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियुक्त नहीं किया जायेगा।

उम्मीदवार को ऑफिसियल वेबसाईट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके ध्यान पूर्वक भरना होगा। भरे हुए आवेदन को सभी दस्तावेजों के साथ ऑफिसियल अधिसूचना मे दिए गए पते पर अग्रेषित करना होगा, जिसमें “ट्रेड अपरेंटिस -2022 के लिए आवेदन” का संकेत होगा। लिफाफा और निम्नलिखित पते पर डाक द्वारा भेजना होगा।

आवेदन के साथ भेजें यह दस्तावेज

ए) एसएससी / मैट्रिकुलेशन मार्कशीट और सर्टिफिकेट

बी) प्रमाण पत्र के साथ आईटीआई अंक

ग) जन्म तिथि का प्रमाण (मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र)

घ) जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

ङ) शारीरिक अक्षमता/पीएच का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

च) चरित्र प्रमाण पत्र

छ) परियोजना प्रभावित परिवार/परियोजना प्रभावित क्षेत्र का प्रमाण पत्र।

ज) आधार कार्ड (अनिवार्य)

इस पते पर भेजें आवेदन पत्र

AGM (HR&A),

THDC India Limited,

Administrative Building,

Bhagirathipuram,

Tehri Garhwal-249124

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिसियल अधिसूचना को अवश्य पढे।

JNVST Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 व 9 के लिए प्रवेश प्रक्रिया हुई आरंभ, ऐसे करे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन

Uttarakhand Guest Teachers: इन मांगों को लेकर गेस्ट टीचर 13 दिसंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...