Skip to main content

JEEP 2023: उत्तराखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए विज्ञप्ति हुई जारी, 30 अप्रैल तक कर लें ऑनलाइन आवेदन, ऑफलाइन आवेदन के लिए 15 अप्रैल होगी अंतिम तिथि

 उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद् रूड़की से सम्बद्ध अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् तथा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इण्डिया से अनुमोदित प्रदेश के राजकीय / महिला / ग्रामीण / अनुदानित एवं निजी पालीटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिये आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाईन / ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
    प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी परिषद् की वेबसाईट www.ubter.in एवं www.ubtejeep.co.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक ग्रुप के लिये अलग-अलग आवेदन करना होगा ऑनलाईन आवेदन दिनांक 15 फरवरी 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक किया जा सकता है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क Net Banking/Debit Card/Credit Card के माध्यम से जमा कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन करने की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट www.ubter.in एवं www.ubtejeep.co.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर शुल्क रसीद एवं पंजीकरण रसीद की प्रति अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
ऑफलाईन आवेदन (ओ०एम०आर०) हेतु निर्देश
   प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 20 फरवरी 2023 से दिनांक 15 अप्रैल 2023 के मध्य परिषद से सम्बद्ध समस्त राजकीय एवं सहायता प्राप्त पालीटेक्निक से ओ०एम०आर० आवेदन पत्र क्रय कर दिनांक 15 अप्रैल 2023 तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं जमा कर सकते हैं। 
इन बातों का रखें विशेष ध्यान- 
  प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व न्यूनतम शैक्षिक अर्हता, अनिवार्य अर्हता, आवेदन शुल्क, परीक्षा कार्यक्रम, आरक्षण एवं निर्धारित पाठ्यक्रम आदि का विस्तृत अध्ययन विवरण पुस्तिका से अवश्य कर लें। अभ्यर्थी परिषद् की वेबसाईट www.ubter.in अथवा www.ubtajeep.co.in से विवरण पुस्तिका निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। 
प्रवेश परीक्षा की तिथि-
  प्रवेश परीक्षा की तिथियों की सूचना समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशन एवं वेबसाईट के माध्यम से आवेदन पत्र जमा होने की अन्तिम तिथि के पश्चात घोषित की जायेगी। अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे। अभ्यर्थियों को एस०एम०एस० के माध्यम से प्रवेश पत्र की सूचना उपलब्ध करायी जायेगी। अभ्यर्थी परिषद् की वेबसाईट www.ubter.in अथवा www.ubtejeep.co.in पर पंजीकरण संख्या / ओ०एम०आर० आवेदन पत्र संख्या की प्रविष्टि कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...