Skip to main content

Coding and Artificial intelligence पर टिहरी जिले के 35 माध्यमिक शिक्षक लेंगे 10 दिवसीय प्रशिक्षण, DIET टिहरी में 10 मार्च से 19 मार्च तक होगा प्रशिक्षण का आयोजन

   जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त 35 माध्यमिक शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2022-23 के अन्तर्गत नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के तहत Coding और Artificial intelligence पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। डायट सभागार में यह प्रशिक्षण 10 मार्च को आरम्भ होकर 19 मार्च को सम्पन्न होगा।
     टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने उक्त आशय के साथ जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए संबंधित विकासखंडों से निर्धारित संख्या में माध्यमिक शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक विकासखंड से प्रशिक्षणार्थियों की संख्या भी निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत भिलंगना, नरेन्द्रनगर व जौनपुर से 5-5,  कीर्तिनगर व चंबा से 4-4 और जाखणीधार, थौलधार, प्रतापनगर व देवप्रयाग से 3-3 सहायक अध्यापक एलटी अथवा प्रवक्ताओं को Coding and Artificial intelligence पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना है।
CUET 2023: 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सूचना- 12 मार्च तक यहां कर लें CUET के लिए ऑनलाइन आवेदन, सभी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अनिवार्य है CUET 2023
      Coding and Artificial intelligence विषय पर आधारित इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर जारी किए गए निर्देशों में सीईओ टिहरी एलएम चमोला ने कहा है की प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी गढ़वाल नई टिहरी के पत्रांक वि० /3210-13/शै.तक. आठ (11) / 2022 2023 दिनांक- 03 मार्च 2023 के साथ अपर निदेशक एससीईआरटी उत्तराखण्ड देहरादून के पत्रक/9187-90 दिनांक- 17 जनवरी, 2023 का पत्र उनके कार्यालय को इस आशय के साथ प्राप्त हुआ है कि समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2022 2023 के अन्तर्गत नवाचारी शैक्षणिक गतिविधि जैसे Coading and Artifical intelligence (कोडिंग एवं कृत्रिम बुद्धिमता) का कियान्वयन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम मध्यमिक शिक्षकों हेतु प्रस्तावित है। जिसमें जनपद टिहरी गढ़वाल के माध्यमिक विद्यालयों के 35 शिक्षको के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।
प्रशिक्षण के लिए यह है विशेष दिशा-निर्देश
  • प्रशिक्षण में माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत ऐसे अध्यापको के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है जो कम्प्यूटर में दक्षता रखते हो 
  • प्रतिभागी प्रशिक्षण में अपना लैपटॉप आवश्यक रूप से साथ लेकर जाना होगा ।
  •  प्रतिभागियों को नियमानुसार यात्रा / दैनिक भत्ता एवं आवास तथा भोजन की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जायेगी ।
प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथियां
 प्रशिक्षण दिनांक 10 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी गढवाल-नई टिहरी में सम्पन्न होगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खण्डो से प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले अध्यापको की सूची तत्काल डायट नई टिहरी एवं इस मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने नाम व पदनाम सहित यहां कमेंट करें।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...