Skip to main content

Uttarakhand Board Exam 2023: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं अर्थशास्त्र के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों को किया मायूस, उलझाने वाले प्रश्नों ने छात्रों को किया परेशान, 'Ceteris Paribus' शब्द पर अर्थशास्त्र शिक्षकों के सोशल मीडिया समूह में खूब हुआ हास-परिहास

      उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के परीक्षार्थियों को शुक्रवार को संपन्न हुए अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) के प्रश्न पत्र ने मायूस कर दिया। इकोनॉमिक्स का प्रश्न पत्र संतुलित नहीं होने से छात्रों को हल करने में खासी कठिनाई हुई। जहां उत्तराखंड बोर्ड के करीब 99 फीसदी से अधिक हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र में Ceteris paribus जैसे लैटिन शब्दों ने उलझाए रखा वहीं अधिकांश परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे विद्यार्थियों के चेहरे उदास नजर आए। 

     31 मार्च को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई अर्थशास्त्र विषय के प्रश्न पत्र ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाए रखा। परीक्षा संपन्न होने के बाद अधिकतर परीक्षार्थियों के चेहरे जहां उदास नजर आए वही परीक्षार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा प्रश्नपत्र में अधिकतर प्रश्न बच्चों को भ्रमित करने वाले थे जिन्हे हल करने में पसीना छूट गया।जानकारों के अनुसार पूर्व में कोरोना महामारी से पैदा हुए हालातों के कारण इन छात्रों की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा न हो पाने और विगत दो वर्षो तक पढ़ाई प्रभावित होने के कारण के साथ ही बोर्ड प्रश्नपत्र जटिल होने के कारण बोर्ड परीक्षार्थियों को मायूस होना पड़ा है।

Retirement: राजकीय इंटर कॉलेज बंतोली बागेश्वर से सेवानिवृत्त हुए प्रवक्ता अर्थशास्त्र रघुवर दत्त जोशी, विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई, राज्य के अनेक शिक्षकों ने याद किया शिक्षक आरडी जोशी का योगदान

   दूसरी ओर अर्थशास्त्र शिक्षकों के राज्यस्तरीय सोशल मीडिया समूहों में भी प्रश्नपत्र में दिए गए कुछ प्रश्नों सहित प्रश्न संख्या 12 को लेकर शिक्षकों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते खूब हास-परिहास किया। इस प्रश्न में  केटेरीस पारिबस (Ceteris Paribus) का शाब्दिक अर्थ पूछा गया था। जिसको राज्यभर भी संचालित विद्यालयों में "अन्य बातें समान रहने पर" के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। राज्य में उत्तराखंड बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में 99 फीसदी से अधिक विद्यालय हिंदी माध्यम में संचालित होते है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी और लैटिन जैसे जटिल शब्दों को प्रश्न पत्र में शामिल करने की व्यवहारिकता पर शिक्षकों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

      कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि विगत 10 वर्ष के प्रश्न पत्र हल करने के बावजूद कोई विशेष लाभ नहीं हुआ। तीन-चार प्रश्न को छोड़ कोई अन्य प्रश्न नहीं आए थे। बोर्ड ड्यूटी दे रहे कई शिक्षकों ने परीक्षा संपन्न होने के बाद बताया कि संभवत पेपर कठिन आने के कारण छात्रों ने समय से पहले प्रश्न पत्र हल करना बंद कर लिया। जानकारों के अनुसार कोरोनावायरस के बाद पैदा हुए हालातों के चलते जिस प्रकार से विगत 2 वर्षों तक शैक्षणिक माहौल पूरी तरह प्रभावित रहा उससे इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं का प्रभावित होना स्वाभाविक है। इकोनॉमिक्स के पेपर को देखते हुई यह कहा जा सकता है कि पेपर तैयार करते समय इन व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में शायद नहीं रखा गया। जिसकारण परीक्षा कक्षों से बाहर निकले परीक्षार्थी मायूस नजर आए।

प्रश्नपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया यहां करें व्यक्त

Comments

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. अर्थ का अनर्थशास्त्र हो गया यह तो??

    ReplyDelete
  3. Copy paste siddhant chal raha he

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...