Skip to main content

Coding and Artificial intelligence: डायट नई टिहरी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों ने सीखी Coding and Artificial intelligence विषय की बारीकियां, डीईओ बेसिक विनोद कुमार ढ़ोंडियाल ने बढ़ाया शिक्षकों का उत्साह

DIET New Tehri: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में समग्र शिक्षा योजना के अन्तर्गत नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के तहत Coding और Artificial Intelligence विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन आज जनपद के 49 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विनोद कुमार  ढ़ोंडियाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षकों के लिए Coding और Artificial intelligence की उपयोगिता को समझते हुए कक्षा कक्षा में इसके उपयोग के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया।

    समग्र शिक्षा योजना के अन्तर्गत नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में शुक्रवार से कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन आज जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों के उच्च प्राथमिक विद्यालय से 27 और माध्यमिक विद्यालय से 22 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विनोद कुमार ढ़ोंडियाल ने शिक्षकों का जमकर उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ने प्रौद्योगिकी के संपर्क को बढ़ाने और नवाचार और रचनात्मकता की एक नई दुनिया के लिए एक रास्ता बनाने के लिए स्कूली छात्रों के लिए कोडिंग की शुरुआत की है। कोडिंग गणित, विज्ञान या मानविकी की समस्याओं से निपटने के लिए कौशल विकसित करने में मदद करेगा और भविष्य की रोजगार के लिए भी हमारे विद्यार्थियों को तैयार करेगा।
नवाचारी शिक्षकों के Whatsapp Group 'हिमवंत' पर जुड़ने के लिए यहां टच करें
इस दौरान डाइट के प्रभारी प्राचार्य दीपक रतूड़ी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है और नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालय शिक्षा में कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा की इस 10 दिवसीय ट्रेनिंग में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के तहत कोडिंग की बारीकी से जानकारी दी जा रही है और भविष्य में बच्चों की पढ़ाई पर इसका सकारात्मक असर दिखेगा।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत डायट प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद बडोनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए इसकी बारीकियों से शिक्षकों को अवगत कराया। इस दौरान रिसोर्ट पर्सन सचिन ने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को कोडिंग की बुनियादी सिद्धांतों की जानकारी देते हुए उन्हें वेबसाइट और वेब पेज के लिए कोडिंग पर प्रशिक्षण दिया।
   इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ वीर सिंह रावत, डॉ मनवीर सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह भंडारी, संजीव भट्ट, सरिता असवाल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा नवीन सेमवाल, 'हिमवंत'  वेबपत्रिका के संपादक व शिक्षक सुशील डोभाल, संजेश रतूड़ी, कांति शरण कठैत, मनवीर सजवाण, सुरेश रतूड़ी और सुनील डबराल सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम पर अधिक जानकारी के लिए अपने नाम व पदनाम सहित यहां कमेंट करें।




Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...