Himwant News: यहां प्राथमिक विद्यालय के ऊपर गिरा यूटिलिटी वाहन, विद्यालय में अवकाश होने से टल गया बड़ा हादसा


देहरादून जिले के चकरौता गोरा घाटी मोटर मार्ग पर बरौंथा के समीप  एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरौंथा की छत के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि आज आंबेडकर जयंती की छुट्टी थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता। वाहन में 6 लोग सवार थे, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्वांसी ले जाया गया, जहां चारों का उपचार चल रहा है। एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

   मिली  जानकारी के अनुसार यूटिलिटी सवार छमरौटा उत्तरकाशी से बिजनार बरौंथा चकराता तहसील शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। वाहन दुर्घटना की सूचना पाकर एस.डी.आर.एफ. के एस.आई. योगेंद्र सिंह भंडारी रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 सेवा से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्वांसी भेजा गया। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। एस.डी.आर.एफ. के एस.आई. योगेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि बरौंथा के पास यूटिलिटी वाहन संख्या यू.के. 07 सी.ए. 06698अनियंत्रित होकर प्राथमिक विद्यालय के ऊपर जा गिरा। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। वाहन में 6 लोग सवार थे जिनमें 2 लोग सकुशल हैं। दुर्घटना में अरुण कुमार निवासी नौगांव, रमेश निवासी छमरोठा उत्तरकाशी, संदीप निवासी भंकोली नौगांव उत्तरकाशी और सुभाष निवासी कुवाडी नौगांव घायल हो गए है। इनमे अरुण कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। विद्यालय में अवकाश होने के कारण बड़ा हादसा टल गया यूटिलिटी वाहन ठीक स्कूल के ऊपर गिरा अगर विद्यालय में छुट्टी ना होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। 

Comments