Uttarakhand news: देहरादून के कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला युवक 50 ग्राम अफीम के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे। उत्तरकाशी से अपना भविष्य बनाने के लिए पहुंचा था देहरादून

 

 Coaching Centre in Dehradun: चंद पैसों के लिए आजकल की युवा किस प्रकार अपने भविष्य को दांव पर लगा रहे हैं इसका जीता जाता उदाहरण देहरादून की एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले उत्तरकाशी निवासी युवक के कारनामों से देखने को मिला है। जी हां, उत्तरकाशी से आकर दून में कोचिंग कर रहे छात्र को रायपुर थाना पुलिस ने 50 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी के वक्त अफीम की डिलीवरी देने गया था। आरोपी की बाइक सीज करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि शनिवार रात नशा सामग्री लेकर एक व्यक्ति के शांति विहार, लाडपुर क्षेत्र में आने की सूचना मिली । एसएसआई नवीन जोशी के साथ टीम भेजी गई। पुलिस ने मुखबिर सक्रिय करते हुए बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार वि ऐप पर पढ़ें आरोपी की पहचान विनोद सिंह भंडारी (24) पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सिरा, गाडौली तहसील चिन्यालीसौड़ जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की। एसओ कुंदन राम ने बताया कि आरोपी प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में नौकरी चली गई। हाल में वह दून में रहकर निजी कोचिंग संस्थान Coaching Centre in Dehradun से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसने गांव में चोरी से अफीम की खेती की। वहां उसने कुछ अफीम जमा की। जिसे बेचने की कोशिश में वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Uttarakhand news: पिथौरागढ़ का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला साजिद निकला मुजफ्फरनगर निवासी, फर्जीवाड़े में शामिल दो साथियों के साथ अब जाएगा जेल


Comments