Skip to main content

UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन रिक्त पदों के लिए आमंत्रित किए आवेदन पत्र, 18 जुलाई तक यहां कर लें आवेदन

UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक की रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी विज्ञप्ति में आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि एतदद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक के रिक्त 11 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन संख्या - A-1 / DR/S-3/2021-24 दिनांक 27 जून 2023 प्रकाशित किया गया है उक्त विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षिक अहंता के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से प्रश्नगत पदों हेतु दिनांक 28 जून, 2023 से दिनांक 18 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथि निम्न हैं।
1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि 28 जून, 2023
2. ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2023 (रात्रि 11:59:50बजे तक) प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शत / निर्देशों का मली माति अवलोकन कर लें ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी
ukpschelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।


Comments

Himwant readers