Skip to main content

Uttarakhand School Education Transfer: शिक्षकों के ट्रांसफर पर राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल ने की इन विसंगतियों के निवारण की मांग, निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेजा 8 बिंदुओं का ज्ञापन

 
विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को किए गए एलटी एवं प्रवक्ता संवर्ग के शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल द्वारा 8 बिंदुओं का ज्ञापन निदेशक माध्यमिक शिक्षा को सौंपा है। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के मंत्री हेमंत पैन्यूली ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा से गत दिवस हुए स्थानांतरण में विसंगतियों के निराकरण की मांग की है।
   राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री हेमंत पांडे ने कहा है कि स्थानांतरित हुए शिक्षकों के लिए कार्यभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि के दौरान संघ का प्रांतीय अधिवेशन होना है और इस स्थिति में स्थानांतरित शिक्षकों को असुविधा होना स्वाभाविक है। उन्होंने स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाने की अपील की है। इसके साथ ही संघ की ओर से निम्नांकित आठ बिंदुओं पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन सौंपा है।
  1.  अनिवार्य / अनुरोध के अन्तर्गत किए गये स्थानांतरण हेतु कार्यभार ग्रहण की तिथि के दौरान प्रान्तीय अधिवेशन को मद्देनजर रखते हुए 10 जुलाई 2023 तक बढ़ाने की कृपा करेंगे।
  2. गम्भीर रोगी /विकलांग एवं अन्य पात्र श्रेणियों के शिक्षकों की पोर्टल पर अंकना के बावजूद स्थानान्तरण किए गये हैं, उनके द्वारा अपील की जा रही है, कृपया अपील के निस्तारण तक कार्यमुक्त न किया जाय।
  3. दुर्गम से सुगम कम सेवा गुणांक वाले शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है, जबकि अधिक सेवा गुणांक वाले शिक्षकों का स्थानांतरण नही हो पाया है। 
  4. दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में बने रहने का विकल्प प्रस्तुत करने वाले शिक्षको के स्थानान्तरण सुगम स्थानों पर हो गये हैं।
  5.  गम्भीर रोग से सम्बंधित नवीनीकृत प्रमाण जारी करने हेतु समय प्रदान किया जाय।
  6. N.C.C. के अन्तर्गत कार्ययोजित शिक्षको के स्थानांतरण निरस्त किये जाएं।
  7. अनुरोध के आधार पर एच्छिक स्थानो पर स्थानांतरण किए जांय।
  8. जिन शिक्षकों के विकल्प के आधार पर स्थानांतरण विकल्प नही मिले हैं उन्हें यथावत रखा जाय अथवा उनसे विकल्प प्राप्त किए जांय।



Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...