Skip to main content

Translate करें.

Uttarakhand School Education Transfer List: एससीईआरटी और डाइट में लंबे समय से कार्यरत इन 17 प्रवक्ताओं के हुए स्थानांतरण, अपर निदेशक विद्यालयी शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने 5 जुलाई तक कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश


 लंबे समय से एससीईआरटी और डाइट जैसे सुगम संस्थानों में कार्यरत 17 प्रवक्ताओं को विद्यालय शिक्षा विभाग ने स्थानांतरित किया है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, महावीर सिंह बिष्ट ने स्थानांतरित प्रवक्ताओं को प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना 5 जुलाई तक स्थानांतरित संस्थानों में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।

   विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा आज उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत जहां राज्य के इंटर कॉलेजों में कार्यरत सामान्य और महिला संवर्ग में करीब 650 प्रवक्ताओं के विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत स्थानांतरण किए हैं वही पिछले लंबे समय से विद्यालय शिक्षा विभाग के अंतर्गत  एससीईआरटी और सुगम श्रेणी के डायट में कार्यरत 17 प्रवक्ताओं  को अनिवार्य स्थानांतरण के तहत स्थानांतरित किया गया है। पिछले लंबे समय से एससीईआरटी में सेवाएं दे रहे कई प्रवक्ताओं को टिहरी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानो में स्थानांतरित किया गया है जबकि इन संस्थानों में लंबे समय से कार्यरत प्रवक्ताओ को एससीईआरटी में ट्रांसफर दिया गया है।
 अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने आज जारी किए ट्रांसफर आदेश में कहा है कि उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 की धारा 16 (1) के अन्तर्गत गठित स्थानान्तरण समिति की संस्तुति, स्थानान्तरण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में निहित प्राविधानों तथा शासनादेश संख्या-1 /120994/2023/XXX(2)/E-33080 दिनांक 10 मई, 2023 के प्रस्तर -04 में उल्लिखित " स्थानान्तरण की धारा 7 (घ) से आच्छादित कार्मिकों को दुर्गम में स्थानान्तरण से छूट होने के कारण कतिपय कार्मिकों की सुगम क्षेत्र के एक ही कार्यालय में वर्षों से कार्यरत होने की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। अतः यह निर्णय लिया गया है कि स्थानान्तरण अधिनियम की धारा 7 (घ) (दो) में उल्लिखित श्रेणी से आच्छादित कार्मिकों को सुगम के एक कार्यालय / जनपद में चार वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त सुगम के दूसरे निकटवर्ती कार्यालय / जनपद जहां पद रिक्त हो, स्थानान्तरित किया जा सकेगा। पद रिक्त न होने की दशा में उक्त श्रेणी के दो कार्मिकों को पारस्परिक रूप से स्थानान्तरित किया जा सकता है।" उक्त के क्रम में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत निम्नांकित प्रवक्ताओं को उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ - 3 के कार्यालय / संस्था से स्तम्भ -5 में अंकित कार्यालय / संस्था में स्थानान्तरित किया जाता है।
2- वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम-2017 की धारा-22 में निहित प्राविधानों के अनुसार स्थानान्तरित प्रवक्ताओं के संबंध में निम्नलिखित कार्यवाही की जायेगी:-
1. स्थानान्तरित प्रवक्ता दिनांक 05 जुलाई 2023 तक प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किये बिना स्थानान्तरित कार्यालय / संस्था में कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। कार्यभार से अवमुक्त होने वाले प्रवक्ता नियमानुसार अनुमन्य कार्यभार ग्रहण अवधि (Joining time) का उपभोग स्थानान्तरित कार्यालय / संस्था में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त ही कर सकेगें।
2. स्थानान्तरित किये गये प्रवक्ताओं के द्वारा नवीन तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण न करने पर उनके विरूद्ध धारा-24 के अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
 3. स्थानान्तरित प्रवक्ता द्वारा स्थानान्तरण आदेश में विद्यमान किसी सारगर्भित / टंकण त्रुटि के निराकरण हेतु दिनांक 29 जून, 2023 तक निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखण्ड को ई-मेल आई०डी० edusewa12@gmail.com के माध्यम से अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। उक्त का अनुपालन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers