Skip to main content

Samarth Portal Uttarakhand: उत्तराखंड समर्थ पोर्टल- दून विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 27 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, आवेदक Samarth Portal पर यहां से कर ले प्रवेश पत्र डाउनलोड

 
दून विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 27 जून को समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए समर्थ पोर्टल पर 20 जून से एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इंटरमीडिएट के बाद जो आवेदक दून विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए यहां एक बेहतरीन मौका मिल रहा है।
   गत वर्षों तक दून विश्वविद्यालय में प्रवेश पिछली कक्षाओं के प्राप्तांक और प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाता था किंतु इस वर्ष से राज्य सरकार के सभी विश्वविद्यालयों में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही हो पाएंगे। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बाद जिन आवेदकों ने दून विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है उनके लिए विश्वविद्यालय द्वारा 27 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रवेश परीक्षा अलग-अलग पालियों में देहरादून कि कई शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जाएगी। आवेदक समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए समर्थ पोर्टल और दून विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है।
दून विश्वविद्यालय के बारे में जानें
दून विश्वविद्यालय शिवालिक पर्वतमाला की हरी-भरी तलहटी में स्थित एक प्रमुख विश्वविद्यालय है। छात्रों के बीच एक आम सवाल है कि  दून यूनिवर्सिटी निजी है या सरकारी? विश्वविद्यालय एक राज्य सरकार विश्वविद्यालय है जिसे दून विश्वविद्यालय अधिनियम 2005 के तहत स्थापित किया गया था। विश्वविद्यालय के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी गई है।
दून विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम और शुल्क संरचना
विश्वविद्यालय यूजी, पीजी, साथ ही डॉक्टरेट पाठ्यक्रम प्रदान करता है। ये कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान, प्रबंधन, पर्यावरण अध्ययन, मीडिया और संचार अध्ययन, भाषाएं, भौतिक विज्ञान और डिजाइन की धाराओं में पेश किए जाते हैं। चुनी गई विशेषज्ञता के आधार पर दून विश्वविद्यालय की फीस 28,000 रुपये से 74,000 रुपये तक है । जबकि अधिकांश प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा पर आधारित होते हैं, एम.टेक और एमबीए प्रवेश के लिए क्रमशः GATE और CAT परीक्षा के स्कोर भी स्वीकार किए जाते हैं।
दून यूनिवर्सिटी आवेदन प्रक्रिया 2023
विश्वविद्यालय में अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए चयन मानदंड अलग-अलग हैं। यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। दून विश्वविद्यालय में 2023-24 के लिए प्रवेश समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण और आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...