Skip to main content

Translate करें.

Uttarakhand and Jio Embibe: उत्तराखंड के इन विद्यालयों में Jio Embibe संस्था शीघ्र शुरू कराएगी Personalised Adaptive Learning (PAL) कार्यक्रम, DIET नई टिहरी ने राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी 26 मास्टर ट्रेनर्स की सूची

उत्तराखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र भी अब 
रिलायंस के AI-आधारित एडटेक स्टार्टअप Jio Embibe के माध्यम से गणित और विज्ञान विषयों के साथ ही तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की रोचक ढंग से तैयारी कर सकेंगे। Jio Embibe संस्था द्वारा जल्दी ही Personalised Adaptive Learning (PAL) कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा सभी जनपदों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से इस कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स की सूची मांगी है।
   उत्तराखंड सरकार ने छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित अनुकूली शिक्षा के लिए शिक्षा-तकनीक प्लेटफॉर्म Jio Embibe  के साथ एक समझौता ज्ञापन MOU पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसकी तहत उत्तराखंड की सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्र-छात्राओं को Jio Embibe के माध्यम से गणित और विज्ञान विषयों के साथ ही तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की रोचक ढंग से तैयारी करवाई जाएगी।
क्या है Jio Embibe ?
 Jio Embibe जिओ एंबाइब क्लासेस एक एप्लीकेशन बेस प्रोग्राम है। इसमें बच्चों, स्कूल और अभिभावकों को एक-एक एप्लीकेशन मिलती है। इससे तीनों एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं और आपस में एक दूसरे को ट्रैक कर सकते हैं। अभिभावक अपने बच्चे की पढ़ाई को लगातार ऐप के माध्यम से मॉनिटर कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चे अलग-अलग प्लेटफार्म से गणित और विज्ञान विषयों के साथ ही NEET, SSC, NDA, AIEEE आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं।
विभाग ने मांगी जिलों से मास्टर ट्रेनर की सूची
राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा द्वारा उत्तराखंड के सभी जनपदों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान DIET से Personalised Adaptive Learning (PAL) कार्यक्रम के लिए प्रत्येक विकासखंड से न्यूनतम दो मास्टर ट्रेनर्स की सूची मांगी है। जानकारी के मुताबिक पहले मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण लेंगे और उसके बाद अपने विकासखंडों और विद्यालय में ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे।
DIET टिहरी द्वारा राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी मास्टर ट्रेनर्स की सूची
 इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान DIET नई टिहरी द्वारा जिले के सभी विकासखंडों से Personalised Adaptive Learning (PAL) कार्यक्रम के लिए 26 मास्टर ट्रेनर्स की सूची भेजी गई है। DIET नई टिहरी के प्राचार्य आरपी डंडरियाल ने कहा है कि Jio Embibe संस्था द्वारा Personalised Adaptive Learning (PAL) कार्यक्रम प्रारम्भ किये जाने हेतु विकासखण्ड स्तर पर न्यूनतम 02 मुख्य प्रशिक्षको (Master Trainers) के प्रस्तावित प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए जनपद टिहरी गढ़वाल से मुख्य प्रशिक्षक के लिये माध्यमिक स्तर पर कार्यरत अध्यापको को ( प्रवक्ता / एल.टी.) नामित कर सूची राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा उत्तराखंड को भेजी गई है। प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विद्यालय स्तर पर शिक्षको को प्रशिक्षण एवं ऑनलाइन सपोर्ट दिया जायेगा। 



Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers