Skip to main content

Uttarakhand Board Improvement Exam: परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए प्रवेश पत्र, विद्यालय स्तर पर 6 अगस्त तक कर लें प्रवेश पत्र डाउनलोड

Himwant Educational News: विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। विद्यालय स्तर पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बोर्ड का पोर्टल 27 जुलाई से 6 अगस्त 2023 की मध्य रात्रि तक खुला रहेगा।
   उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के बाद परीक्षाफल सुधार परीक्षा में शामिल होने वाले 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए काम की खबर है। बोर्ड द्वारा परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2023 के लिए विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के पोर्टल पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड सचिव ने प्रेस नोट में इस आशय की जानकारी देते हुए कहा है कि बड़ी संख्या में बोर्ड परीक्षार्थियों द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किए गए थे। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2023 के प्रवेश पत्र विद्यालय के द्वारा डाउनलोड हेतु पोर्टल दिनांक 27 जुलाई, 2023 से दिनांक 06 अगस्त, 2023 की मध्य रात्रि तक खुला रहेगा। विद्यालय की यूजर आई०डी० व पासवर्ड पूर्ववत् रहेगा। इस हेतु लिंक परिषद् की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in के Board Examination आइकन पर उपलब्ध है।
  सुधार परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी विद्यालय के परीक्षा अनुभाग से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थी विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। प्रवेश पत्र पोर्टल पर केवल विद्यालय के डैशबोर्ड के माध्यम से ही डाउनलोड किये जा सकेंगे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...