Skip to main content

Uttarakhand School Education: राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई से हटाकर उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध करने सहित इन मुद्दों की उठी जोरदार मांग,

Himwant Educational News: राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा के बाद अहम निर्णय लिए गए हैं। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में संपन्न हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है की अध्यक्ष चौहान ने कहा की प्रांतीय कार्यकारिणी प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य करेगी। बैठक में सभी जनपद कार्यकारिणी ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयो को दुबारा रामनगर बोर्ड में सम्मिलित करने हेतु प्रांतीय कार्यकारिणी को प्रस्ताव सौंपा है।
    प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के प्रथम सत्र में सभी जिला कार्यकारणीयों द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का सम्मान किया गया। अगले सत्र की बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने की एवं संचालन प्रांतीय मंत्री रमेश पैन्यूली ने किया। सभी जनपदो ने मण्डल कार्यकारिणी के माध्यम से अपने अपने माँग पत्र प्रांतीय कार्यकारिणी को सौंपे हैं। अध्यक्ष चौहान ने कहा की प्रांतीय कार्यकारिणी प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य करेगी। उन्होंने बैठक में सभी विषयों पर चर्चा न कर प्रमुख मुद्दों पर ही वार्ता पर जोर दिया। कार्यकारणियों ने आपसी सहमति से इस माह के अंत में शिक्षा मंत्री की बैठक हेतु निम्न विषयों को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी है।
यह रहे बैठक के प्रमुख बिंदु
  • सभी स्थानातंरण का शीघ्र निस्तारण और कुमाऊँ मण्डल में हुए ग़लत ट्रांसफ़र का प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा पुरज़ोर विरोध।
  •  2 माह के भीतर पदोन्नति करवाई जाए।
  • यात्रा अवकाश को बहाल किया जाय।
  • जूनियर से समायोजित शिक्षक को आर्थिक लाभ का समर्थन परंतु उनकी सीनियर्टी का विरोध किया जाएगा।
  •  पुरानी पेंशन की लड़ाई राजकीय शिक्षक संघ के बैनर में बड़े स्तर लड़ी जायेगी।
  • सभी शिक्षकों को वोट देने का अधिकार ।
  • सभी जनपद कार्यकारिणी ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयो को दुबारा रामनगर बोर्ड में सम्मिलित करने हेतु प्रांतीय कार्यकारिणी को प्रस्ताव दिया।
अध्यक्ष ने अनुशासन बनाए रखने पर दिया जोर
प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने स्पष्ट किया की संगठन में अनुशासन का विशेष महत्व है । जिस भी सदस्य को कोई भी परेशानी हो वो अपनी कार्यकारिणी के माध्यम से अपनी बात रखेगा। संगठन प्राथमिकता के आधार पर विषयों का समाधान करेगा। अध्यक्ष द्वारा सभी जनपद कार्यकारणीयों को निर्देशित किया गया की सभी जनपद प्रत्येक माह जनपद में शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन करे जिससे की प्रदेश में शिक्षा के उन्नयन हेतु चर्चा हो। साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया की माननीय मंत्री की बैठक में सभी जनपद एवं मण्डल कार्यकारिणी भी प्रतिभाग करेंगी। 
बैठक में रहे मौजूद
     बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली, उपाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, सयुंक्त मंत्री जगदीश बिस्ट, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मीडिया प्रभारी प्रणय बहुगुणा, सोशल मीडिया प्रभारी राजमोहन सिंह, गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, गढ़वाल मण्डल मंत्री हेमंत पैन्यूली, कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष विजय गोस्वामी, मण्डल मंत्री कैलाश डोलिया, देहरादून अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, देहरादून मंत्री अर्जुन सिंह, रुद्रप्रयाग मंत्री आलोक रौथन, जनपद चमोली अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, मंत्री प्रकाश चौहान, पौडी जिला अध्यक्ष बलराज गुसाईं, मंत्री बीजेंद्र नेगी, टिहरी जिला अध्यक्ष दिलबर रावत मंत्री बुद्धि भट्ट, हरिद्वार जिला अध्यक्ष हरेंद्र सैनी, मंत्री रवींद्र रौड़, ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, मंत्री राजकुमुद पाठक, पिथौरागढ़ जिला मंत्री प्रवीण रावल, चम्पावत जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी मंत्री इंदीवर जोशी, नैनीताल जिला अध्यक्ष विवेक पांडेय मंत्री नमिता पाठक, अलमोड़ा ज़िला अध्यक्ष भारतेन्दु जोशी, मंत्री भूपाल सिंह, बागेश्वर जिला अध्यक्ष गोपाल पंत मंत्री गोपाल मेहता, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष अतुल सिंह एवं मंत्री बलवंत सिंह जी उपस्थित रहे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...