Skip to main content

School Education: स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरु प्रसाद लसियाल ने किया मोटर व्हीकल एक्ट के प्रति सतर्क, साइबर अपराधों और नशीली वस्तुओं के सेवन से रहें हमेशा दूर

Himwant Educational News: टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में स्कूली विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस चौकी पीपलडाली के उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने मोटर वाहन एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए यातायात के नियमों के प्रति सतर्क किया है।
 विद्यालय के प्रति सामुदायिक सहयोग का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती हुए व्यापार मंडल जाखणीधार के अध्यक्ष गुरु प्रसाद लसियाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र और पुलिस चौकी पीपलडाली के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को विद्यालय आवागमन के दौरान यातायात के नियमों की प्रति सजग रहने का आवाहन करते हुए उन्हें मोटर व्हीकल एक्ट की प्रावधानों की जानकारी दी है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने छात्रों से वार्तालाप करते हुए बताया कि कतिपय माता-पिता अपने नाबालिक बच्चों को दुपहिया वाहन सौंप कर न केवल कानून तोड़ने का काम करते हैं बल्कि अपने बच्चों का भविष्य भी असुरक्षित कर देते हैं। 
इस अवसर पर उन्होंने 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं द्वारा दुपहिया वाहन चलाने के जोखिम और कानूनी प्रावधान की जानकारी देते हुए स्कूली बच्चों को इससे दूर रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा चलाया जा रहा है ऑटोट्रॉफिक के नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
    इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और नशीली वस्तुओं के प्रयोग से दूर रहने सहित बच्चों और किशोरों की विधिकअधिकारों की जानकारी भी दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएस असवाल ने उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, और व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरु प्रसाद लसियाल का छात्र-छात्राओं को उचित परामर्श और मार्गदर्शन करने पर आभार व्यक्त किया है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...