Skip to main content

School Education Portal Uttarakhand: एजुकेशन पोर्टल पर मासिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करना बना टेढ़ी खीर, Portal पर घंटों इंतजार के बाद भी नहीं खुल रहा है Monthly Assessment मॉड्यूल

School Education Portal Uttarakhand:
Himwant Educational News: विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के पोर्टल पर मासिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करना शिक्षकों के लिए टेडी खीर साबित हो रहा है। पिछले कुछ महीनो से पोर्टल के Monthly Assessment मॉड्यूल पर सभी विद्यालयों द्वारा मई और जुलाई माह में संपन्न हुई मासिक परीक्षाओं के अंकों को अपलोड करने के निर्देश है, लेकिन पोर्टल पर मासिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने में कई कठिनाइयां पैदा हो रही हैं।
    उत्तराखंड के सभी राजकीय विद्यालयों में विभाग द्वारा मासिक परीक्षाओं के अंकों को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। मौजूदा शैक्षिक सत्र में माह मई और जुलाई में संपन्न हुई मासिक परीक्षाओं के अंकों को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। किंतु मासिक परीक्षाओं के अंकों को अपलोड करने में शिक्षकों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। विभागीय पोर्टल पर तकनीकी जटिलताओं के कारण एक-एक विद्यार्थी के अंकों को अपलोड करने में घंटों समय लग रहा है।
  School Education Portal Uttarakhand: शिक्षकों का कहना है कि हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सेवा होने के बाद भी पोर्टल पर अंकों को अपलोड करने में जब खासी परेशानियां पैदा हो रही है तो दुर्गम क्षेत्रों में जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या रहती है वहां पर यह कार्य कैसे संपन्न हो पाएगा? समझने वाली बात है कि यदि शिक्षक कई कई दिनों तक इसी काम में व्यस्त रहें तो कक्षाओं का संचालन और निर्धारित समय पर पाठ्यक्रम पूरा कैसे हो पाएगा?

सामने आ रही है यह समस्या

  • Monthly Assessment मॉड्यूल खुलने में अत्यधिक समय नष्ट हो रहा है।
  • Monthly Assessment मॉड्यूल पर तेज स्पीड के ब्रॉडबैंड से भी परीक्षार्थियों के अंक अपलोड नहीं हो पा रहे हैं।
  • अनेक बार पोर्टल पर किसी भी प्रकार का रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है।
  • सभी विषयों के अंकों को अपलोड करने के बाद एक साथ save करना पड़ रहा है। जिससे एक ही व्यक्ति के लिए यह काफी भारी काम साबित हो रहा है।
  • विद्यालय स्तर पर पोर्टल का पासवर्ड प्रधानाचार्य कार्यालय के पास रहता है और कार्यालय स्तर पर एक ही कर्मचारी द्वारा समस्त विद्यार्थियों के अंकों को अपलोड करना संभव नहीं हो पा रहा है।
  • सभी शिक्षकों को पोर्टल का पासवर्ड उपलब्ध कराने से पोर्टल पर पहले से अपलोड सूचनाओं की गोपनीयता और विश्वसनीयता को समस्या पैदा हो सकती है।
  • विषय बार अलग अलग अंक अपलोड नहीं हो पा रहे हैं।
  • अपलोड किये जा रहे अंकों को एक ही संकलित सूची में डाउनलोड करने की सुविधा पोर्टल पर नहीं है।

 शिक्षकों के कुछ उपयोगी सुझाव

  • विभागीय पोर्टल के बजाय विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षार्थियों की मासिक परीक्षा, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के लिए अलग वेबसाइट अथवा पोर्टल बनाया जाना चाहिए।
  • यदि अलग पोर्टल बनाना संभव नहीं हो तो विभागीय पोर्टल पर मासिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के लिए पोर्टल पर Google Form और Google Sheet जैसे उपयोगी टूल्स को लिंक किया जाना चाहिए
  • मासिक परीक्षाओं के अंकों को अपलोड करने में आ रही इन परेशानियों को देखते हुए विद्यालय स्तर पर Excel Sheet पर मासिक परीक्षाफल तैयार करने के बाद विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने का विकल्प दिया जाना चाहिए।

Comments

  1. अन्तिम सुझाव बहुत ही व्यावहारिक है डोभाल सर।

    ReplyDelete
  2. Google form are best option

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...