Skip to main content

School Education: शिक्षकों की मांगों का निराकरण न होने पर राजकीय शिक्षक संघ ने की चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा, प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर संपन्न हुई बैठक में सर्व सहमति से लिया यह निर्णय,

Himwant Educational News: शिक्षा मंत्री दो डा. धन सिंह रावत द्वारा शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर सहमति व्यक्त करने और विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजने के बाद भी शिक्षकों की मांग को लेकर शासनादेश जारी न होने से नाराज राजकीय शिक्षक संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंडल और जनता पदाधिकारी की बैठक में 27 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
शिक्षको की वेब पत्रिका 'हिमवंत' के whatsapp Group से जुडें
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की आज एक महत्वपूर्ण बैठक ऑनलाइन हुई जिसमें दोनों मंडल कार्यकारिणी  और सभी 13 जिलों के अध्यक्ष व मंत्री तथा प्रांतीय कार्यकारिणी सम्मिलित हुई। बैठक में शिक्षा मंत्री की पूर्व में सहमति और विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव सौंपने के बाद भी शिक्षकों की मांगों के निस्कुतारन न किए जाने पर पदाधिकारियों सख्त नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि विभागीय मंत्री के द्वारा जिन मुद्दों पर सहमति बनी अगर जल्दी ही उनपर उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा बाध्य होकर क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा और इसके साथ ही वार्ता का क्रम भी जारी रहेगा। 
     इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि छात्र हित सर्वोपरि मानते हुए जो व्यवधान उत्पन्न होगा उसकी भरपायी पदाधिकारी व शिक्षक अतिरिक्त वादनों या रविवार को अतिरिक्त कक्षा लगा कर भरपाई की जाएगी। बैठक में पार्टी अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि संघ का प्रयास रहेगा कि संगठन और सरकार में टकराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इस अवसर पर सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि राजकीय शिक्षक संघ मांगों की समाधान होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा। 
यह होगी आंदोलन की रणनीति
  • 27 सितमंबर को प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ सदस्य काली पट्टी बांध कर पठन पाठन करेगी ।
  • 8अक्टुबर -रविवार को देहरादून में सरकार जागरण रैली
  • 16अक्टुबर -13 जनपदों में ब्लॉक कार्यकारिणी एवम् जनपद कार्यकारिणी द्वारा ज़िला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ।
  • 26 अक्टूबर दोनों मंडल कार्यकारिणी मंडल मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन  ।
  • 30 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी ।
 प्रांतीय कार्यकारिणी ने कहा है कि अगर शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो राजकीय शिक्षक संघ बाध्य होकर राज्य स्तर पर बृहद आंदोलन चलाएगा, जिसकी जबाबदेही विभाग, शासन और सरकार की होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान  तथा संचालन प्रदेश महामंत्री रमेश पैन्युली  ने किया। ऑनलाइन आयोजित इस बैठक  में प्रांतीय, मंडल   तथा सभी जिलों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल रहे।
हिमवंत में प्रकाशन हेतु फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट यहां भेजें 👇🏻
Send reports here.

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...