Skip to main content

Music therapy: बदलती जीवनशैली में तमाम तरह के दबाव झेल रहे स्कूली बच्चों के लिए कितनी कारगर है म्यूजिक थैरेपी?

Music therapy: हमारी बदलती जीवनशैली का असर बड़े लोगों पर ही नहीं, नन्‍हें बच्‍चों पर भी पड़ रहा है. स्‍कूल की पढ़ाई, घर का बिगड़ता माहौल और तमाम तरह के दबाव आदि की वजह से बच्‍चे कम उम्र में ही स्‍ट्रेस के शिकार हो रहे हैं और इसका फल उनकी आक्रामकता का रूप ले रहा है. इस माहौल और स्‍ट्रेस की वजह से कुछ बच्‍चे दब्‍बू बन जाते हैं, तो कुछ बच्‍चे आक्रामक और गुस्‍सैल स्वभाव के हो जाते हैं. ऐसे में उन्‍हें शांत करने और रिलैक्‍स रखने के लिए संगीत को माध्‍यम बनाया जा सकता है.
संगीत को केवल ध्वनि से परिभाषित नहीं किया जा सकता। बच्चों को अपने स्कूल में संगीत सीखने के लिए अवश्य प्रोत्साहित करें। क्योंकि इसके बड़े फायदे हैं। संगीत के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है, जो छात्रों को अनुशासित बनाता है। संगीत एक छात्र की एकाग्रता और सीखने के कौशल में भी मदद करता है। बच्चे संगीत की मदद से अद्भुत दिमागी तकनीक विकसित करते हैं और वे पढ़ाई के दौरान भी इन तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं।
    संगीत हमारी सभी भावनाओं को व्‍यक्‍त करने का एक जरिया है और ये बच्‍चों के मेंटल डेवलपमेंट में मल्‍टीमॉडल अप्रोच की तरह मदद कर सकता है. यह एक क्‍वालिटी लर्निंग प्रोसेस की तरह काम करता है जो बच्‍चों को आनंद का अनुभव भी कराता है. इस तरह सकून और आनंद, बच्‍चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर सकता है. तो आइए जानते हैं कि संगीत थेरेपी बच्‍चों के लिए कितना फायदेमंद होता है.
बच्‍चों के लिए क्या हैं म्यूजिक थेरेपी के फायदे
स्ट्रेस का स्थाई समाधान
बच्‍चे जब संगीत सुनते हैं या गाना गाते हैं तो उन्‍हें स्‍ट्रेस और चिंता से राहत मिलती है. वे अंदर ही अंदर आनंद महसूस करते हैं जिससे तनाव से मन पर पड़े घाव को हील होने में काफी फायदा मिल जाता है. इसलिए बच्‍चों को संगीत सुनने और संगीत सीखने के लिए जरूर प्रेरित करना जरूरी है.
सीखते हैं इमोशन एक्‍सप्रेस करना
छोटे बच्‍चे अपनी भावनाओं को अच्‍छी तरह से व्‍यक्‍त नहीं कर पाते, लेकिन जब वे संगीत सीखते हैं या संगीत के माहौल में होते हैं तो उनमें भावनाओं को समझने और उन्हें सही ढंग से प्रकट करने में मदद मिलती है. इस तरह वह अपने इमोशन को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और इमोशन को कंट्रोल करना या डील करना सीखते हैं।
बढ़ता है संवाद कौशल
म्‍यूजिक थेरेपी की मदद से बच्चों के संवाद कौशल में भी काफी सुधार आने लगता है. वे अधिक संवेदनशील बनते है और अपनी फीलिंग्‍स परिवार के साथ साझा करना या कुछ बातों पर समझौते करना सीखते हैं.
डेवलप होता है मोटर स्किल
संगीत सीखने से बच्‍चों में मोटर स्किल का विकास होता है और वे मानसिक रूप से मजबूत बनने के साथ साथ शारीरिक रूप से भी मजबूत बनते हैं.
बनते हैं धैर्यवान
बच्‍चों के लिए म्‍यूजिक थेरेपी कई तरह से फायदेमंद है. संगीत की वजह से वे धैर्यवान बनते हैं और लगातार खुद में सुधार लाने की कोशिश करते हैं. यह गुण बच्‍चों के लिए बहुत ही जरूरी होता है. इसलिए बच्‍चों को संगीत सीखने के लिए जरूर प्रेरित करना चाहिए.


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

SCERT Uttarakhand ने 20 मई तक बढाई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मई निर्धारित कर दी है। शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी और अभिभावकों के द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 व 9) हेतु पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03 मई, 2026 तक निर्धारित की गई थी। अवगत कराना है कि विद्यालयों व कार्यालयों से अधिकतर कार्मिक जनगणना का कार्य कर रहे हैं एवं आतिथि तक राज्य में कक्षा 6 व 9 हेतु कुल पंजीकृत 115910 के सापेक्ष 62614 परीक्षार्थियों द्वारा ही पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जो कि मात्र 54% ही है। इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं परीक्षार्थियों के अभिभावकों के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से ऑनलाईन ...

टीईटी अनिवार्यता मामले पर सुप्रीम झटका, सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, TET नहीं तो नौकरी नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं कर सकते समझौता

माननीय उच्चतम न्यायालय में टीईटी (TET) अनिवार्यता को लेकर चल रही रिव्यू पिटीशन (Review Petition) पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की गुणवत्ता (Quality of Education) से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुनवाई के मुख्य बिंदु और कानूनी बहस​वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति: कोर्ट में विभिन्न पक्षों की ओर से देश के दिग्गज वकील मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से राकेश द्विवेदी, शिक्षकों की ओर से पी.एस. पटवालिया, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी और नॉर्थ-ईस्ट मेघालय की ओर से सलमान खुर्शीद ने अपनी दलीलें पेश कीं। TSCT की ओर से अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला भी कोर्ट में मौजूद रहे। शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोपरि: न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि Article 21A के लागू होने के बाद शिक्षा अब केवल एक नीतिगत उद्देश्य नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए क्वालिटी एजुकेशन से समझौता नहीं किया जा सकता। NCTE नोटिफिकेशन पर चर्चा: मुख्य चर्चा NCTE के 2001 के नोटिफिकेशन और 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू होने को ले...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...