Skip to main content

Inspire Award MANAK DLEPC: टिहरी जिले में Inspired Award DLEPC दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने दिए यह निर्देश,

Inspire Award MANAK DLEPC: इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में DLEPC का आयोजन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गत वर्ष चयनित जनपद की 208 बाल वैज्ञानिकों के नवाचारों और प्रोटोटाइप की प्रदर्शनी और प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों उप शिक्षा अधिकारियों और चयनित छात्र-छात्राओं की संस्था अध्यक्षों को Inspire award MANAK DLEPC के लिए चयनित छात्रों की प्रोटोटाइप तैयार करवाते हुए अनिवार्यता कार्यक्रम में प्रतिभा करवाने के निर्देश दिए हैं। 
    टिहरी जिले में Inspire award MANAK कार्यक्रम के अंतर्गत
गत वर्ष 2022-23 में कल 208 छात्र-छात्राओं का जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड-मानक प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (DLEPC-2023) के लिए चयन हुआ था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को प्रोटोटाइप तैयार करवाने के लिए ₹10000 की इंस्पायर अवार्ड राशि प्रदान की जाती है। इस धनराशि से नवरी छात्र अपने इतिहास के अनुरूप प्रोटोटाइप तैयार करते हैं। सभी चयनित विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड-मानक प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता यानी DLEPC में अनिवार्यता प्रतिभा करना होता है।
  यह प्रतियोगिता जनपद टिहरी गढ़वाल में दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता यानी SLEPC दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जानी है। विक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जनपद के अंतर्गत समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों उप शिक्षा अधिकारियों इंस्पायर अवार्ड ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और चयनित छात्र-छात्राओं के संस्था अध्यक्षों को सभी 208 चयनित बाल वैज्ञानिकों की प्रोटोटाइप तैयार करवाते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभा जी करवाने की निर्देश दिए हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड के निर्देशों के कम में अवगत कराना है कि जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड-मानक प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (DLEPC-2023) का आयोजन दिसम्बर के द्वितीय सप्ताह में एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। इस आयोजन में निम्न बिन्दुओं का पालन सुनिश्चित करें।

1- जनवरी 2023 में जनपद के 208 छात्र/छात्राओं की आईडिया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा चयनित की गयी है। इन सभी चयनित प्रतिभागियों को इस आयोजन में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना है। सूची पूर्व में उपलब्ध करा दी गयी है।

2-पूर्व वर्ष जनवरी 2022 के चयनित 42 प्रतिभागी जिन्होंने, इसके पूर्व आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया है, उन्हें भी इसमें प्रतिभाग करना है।

3- सम्बन्धित संस्थाध्यक्षों को निर्देशित कर दें कि चयनित आईडिया विषयक प्रोजेक्ट का निर्माण यथा समय कर लें। स्तरीय माडल / प्रदर्श को पुनः धनराशि प्रदान की जाती है और सकूरा साइंस कार्यकम के अन्तर्गत जापान की यात्रा का भी सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है।

3-यदि कोई विद्यार्थी प्रतिभाग नहीं करता है तो सम्बन्धित प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण प्राप्त कर, अपनी स्पष्ट आख्या के साथ उचित कार्यवाही हेतु कार्यालय में प्रस्तुत करें।

अस्तु आप को निर्देशित करना है कि, उक्तानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में किसी अन्य जानकारी के लिए आप श्री ए.एन. दूबे जिला कार्यकम समन्वयक से सम्पर्क कर सकते हैं।
विकासखंड जाखणीधार टिहरी गढ़वाल के विद्यालयों के लिए आवश्यक सूचना
विकासखंड जाखणीधार से संलग्न सूची में अंकित उपरोक्त छात्र-छात्राओं का Inspire Award के लिए चयन हुआ है। इन सभी छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में दस-दस हजार रुपए की अवार्ड राशि भेजी जा चुकी है। संबंधित संस्थाध्यक्ष कृपया इन छात्र-छात्राओं के प्रोटोटाइप मार्गदर्शक शिक्षक के सहयोग से तैयार करवाते हुए आगामी DLEPC में अनिवार्यत प्रतिभाग करवाने की कृपा करें। इनके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज मदन नेगी से पिछले वर्ष संपन्न हुई DLEPC में अनुपस्थित रहे छात्र आशीष कुमार को भी प्रतिभाग करवाया जाना है। 
____________________________________________________
Sushil Dobhal, Coordinator Inspire Award MANAK, Jakhanidhar Tehri Garhwal Uttarakhand 

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...