Skip to main content

School Education Uttarakhand: वरिष्ठतम शिक्षक के बजाय कनिष्ठ शिक्षक को विद्यालय का प्रभार सौंपने पर संबंधित संस्थाध्यक्ष पर होगा उत्तरदायित्व का निर्धारण, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) विनोद कुमार ढौंडियाल ने दिए निर्देश

विनोद कुमार ढौंडियाल
जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. शि. टिहरी गढ़वाल 
Himwant Educational News: जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विनोद कुमार ढौंडियाल ने ने जनपद के अंतर्गत संचालित राजकीय विद्यालयों में विद्यालय संचालन की कार्यवाही कराये जाने हेतु प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक का उत्तरदायित्व निर्धारित करने और प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक के विद्यालय से बाहर रहने के दौरान वरिष्ठ अध्यापक को ही विद्यालय संचालन हेतु अधिकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी विद्यालय में वरिष्ठतम शिक्षक को छोड़कर कनिष्ठ शिक्षक को विद्यालय संचालन के लिए अधिकृत किया जाता है तो इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित विद्यालय के संस्थाध्यक्ष का होगा। 
राजकीय विद्यालय में अनेक बार जानकारी के अभाव में या यूं कहे की जानकारी होने के बाद भी कई प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापक अवकाश उपभोग अथवा अन्य प्रयोजन हेतु विद्यालय से बाहर रहने के दौरान विभागीय नियमों के विरुद्ध विद्यालय में वरिष्ठतम शिक्षक के होते हुए भी कनिष्ठ शिक्षक को विद्यालय संचालन का दायित्व सौंप देते हैं। ऐसे में जहां विद्यालय में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है वहीं अनेक अवसरों पर उच्च संदर्भ से पूछने पर विभागीय अधिकारियों को भी असहज होना पड़ता है। विभागीय निर्देशन और पूर्व में जारी शासना देश के अनुसार संस्था अध्यक्ष केवल अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर ही वरिष्ठ शिक्षकों की बजाय कनिष्ठ शिक्षकों को विद्यालय संचालन के लिए अधिकृत कर सकते हैं।
     जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा विनोद कुमार ढौंडियाल ने जिले के समस्त उप शिक्षा अधिकारियों को जारी अपने निर्देशों में कहा है कि निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड ननूरखेड़ा देहरादून के पत्रांकःप्रा०शि०-दो (2)/विविध-2022/14833-35/2022-23 दिनाँक 21 दिसम्बर 2023 के द्वारा अवगत कराया गया है कि सी.एम. हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक GE (C) 11479/XXXV-2(1) दिनाँक 09 नवम्बर 2023 के द्वारा संदर्भित शिकयत में राजकीय विद्यालयों में वरिष्ठ के स्थान पर कनिष्ठ अध्यापकों द्वारा विद्यालय संचालन किये जाने के सम्बन्ध में शिकायत करते हुए सकारात्मक कार्यवाही कराये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः उक्त शिकायती प्रकरण के सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि विद्यालय संचालन की कार्यवाही कराये जाने हेतु प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक को अधिकृत किया जाएं। विकासखण्ड अन्तर्गत वरिष्ठ अध्यापक को छोड़कर कनिष्ठ अध्यापक को विद्यालय संचालन हेतु अधिकृत किया जाता है तो इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका स्वयं का होगा।
यह हैं प्रभार सौंपने के नियम।
  • राजकीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के किसी भी प्रकार के अवकाश अथवा अन्य प्रयोजन हेतु विद्यालय से बाहर रहने के दौरान विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक को ही प्रभार सौंपने का नियम है।
  • प्रभार सौंपने के लिए वरिष्ठता का निर्धारण संबंधित पद पर कार्यभार ग्रहण करने की प्रथम तिथि से होता है।
  • नियमानुसार वरिष्ठतम शिक्षक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर कार्यभार ग्रहण करने से इनकार नहीं कर सकता। ऐसा करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है।
  • संस्थाध्यक्ष यदि बिना युक्तिसंगत कारणों के विद्यालय में वरिष्ठतम शिक्षकों के होते हुए भी कनिष्ठ शिक्षक को विद्यालय संचालन के लिए अधिकृत करता है तो ऐसी दशा में संस्थाध्यक्ष पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है।
  • वरिष्ठतम शिक्षक यदि प्रभार ग्रहण न करने का मंतव्य रखते हुए इस हेतु प्रत्यावेदन सौंपता है तो ऐसी दशा में संबंधित शिक्षक भविष्य में वरिष्ठता के लिए दावा नही कर सकता। यही नहीं, ऐसे वरिष्ठतम शिक्षक को सौंपे गए प्रत्यावेदन के आधार पर भविष्य में पदोन्नति के लिए भी अयोग्य घोषित किया जा सकता है और विभागाध्यक्ष द्वारा आवश्यकतानुसार अनिवार्य सेवा निवृत्ति भी दी जा सकती है।
Conduct rules for Uttarakhand government employees: उत्तराखंड राजकीय कर्मचारियों के लिए यह है आचरण नियमावली.

Leave rules for Uttarakhand Government Servants: उत्तराखंड राजकीय सेवकों के लिए अवकाश नियम




Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...