Skip to main content

National scholarship portal: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर समस्त संस्थान और विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों और नोडल अधिकारियों का होगा बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन, टिहरी जिले के सभी विद्यालय 20 दिसंबर तक कैंप में यहां करवा लें बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन

National scholarship portal:
National scholarship portal: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर लाभार्थी छात्रों के आवेदन पत्रों के सत्यापन के लिए जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों, संस्थान के प्रमुख एवं संस्थान के नोडल अधिकारियों की बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से इसके लिए जनपदों में विकासखंडवार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में समाज कल्याण अधिकारी ने विभिन्न विकासखंडों के लिए 18, 19 और 20 दिसंबर को विकास भवन नई टिहरी में समस्त संस्थाध्यक्षों और संस्थाओं के नोडल अधिकारियों को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए उपस्थित होने की अपील की है। 
   जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत आने वाले समस्त शैक्षिक संस्थानों के निदेशक प्राचार्य प्रधानाचार्य खंड शिक्षा अधिकारियों और संस्थाओं वह विद्यालय की नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समाज कल्याण अधिकारी ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के सत्यापन हेतु अधिकृत अधिकारियों का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर योजनावार राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी, जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों, संस्थान के प्रमुख एवं संस्थान के नोडल अधिकारियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण समयबद्ध रूप से किये जाने के निदेश दिये गये हैं।
     उपरोक्त के सम्बन्ध में समस्त विद्यालयों/संस्थानों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2023-24 के अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ी जाति / दिव्यांग तथा ई०बी०सी० वर्ग की छात्रवृत्ति प्रकिया को पूर्ण किये जाने हेतु निम्नानुसार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 
    समस्त विद्यालयों/संस्थानों से अनुरोध है कि उक्त शिविर स्थल में (आधार कार्ड की छायाप्रति, आधार से लिंक मोबाईल नम्बर सहित) उपस्थित होकर प्रत्येक दशा में सम्बन्धित संस्थान के प्रमुख (Head of the Institute) तथा संस्थान के नोडल अधिकारी (Institute Nodel Officer) का बायोमेट्रिक (Biometric Authentication) करवाने का कष्ट करें।
    जिन विद्यालयों व संस्थानों के HOI (Head of the Institute) एवं INO (Institute Nodel Officer) का वार्षिक स्थानान्तरण या किसी अन्य कारण से स्थानान्तरण हो गये हो तो व विद्यालय / संस्थान इसकी सूचना इस कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें, तथा जिन विद्यालय / संस्थान का पंजीकरण प्रथम बार पोटल पर किया जाना है वह अपना के०वाई०सी० भरना सुनिश्चित करें, यदि संस्थान के प्रमुख / नोडल अधिकारी द्वारा अपना आधार प्रमाणीकरण निर्धारित समयावधि में नहीं कराया जाता है तो प्रमाणीकरण के अभाव में छात्र/छात्राएँ छात्रवृत्ति से वंचित रहते हैं तो उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्थान / विद्यालय की होगी।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...