Skip to main content

Uttarakhand School Education: महावीर सिंह बिष्ट संभालेंगे निदेशक माध्यमिक शिक्षा का दायित्व, सैकड़ों शिक्षक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं बधाई और शुभकामनाएं

Uttarakhand School Education: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले महावीर सिंह बिष्ट अब शिक्षा निदेशक का दायित्व संभालेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के रिटायरमेंट के बाद उनकी निदेशक पद पर ताजपोशी होने जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक सैकड़ो शिक्षकों, विद्यार्थियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।
    निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी 31 दिसंबर 2023 को अधिवर्षता सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हो रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रारंभिक शिक्षा सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी के अलावा निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड बंदना गर्थ्याल निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आर के उनियाल, निदेशक संस्कृत एसपी खाली, अपर निदेशक एससीईआरटी अजय नौडियाल व अपर निदेशक महाबीर सिंह बिष्ट के साथ ही प्रदेशभर से आए शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए समर्पित वेब पत्रिका 'हिमवंत' की ओर से आदरणीय बिष्ट सर को हार्दिक शुभकामनाएं।
   निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी के रिटायरमेंट के बाद अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट निदेशक माध्यमिक शिक्षा का दायित्व संभालेंगे। विद्यालयी शिक्षा विभाग में राज्य परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा सहित पिछले कई वर्षों से अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे बिष्ट विभाग के तेजतर्रार और अनुभवी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह राज्य के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही वह नशा मुक्ति, दहेज उन्मूलन, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन और उत्तराखंड की संस्कृति के संवर्धन जैसे जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी हमेशा सक्रिय रहते हैं। उनको निदेशक पद का दायित्व मिलने की खबर पर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक शिक्षकों, विद्यार्थियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। 
Conduct rules for Uttarakhand government employees: उत्तराखंड राजकीय कर्मचारियों के लिए यह है आचरण नियमावली.

Leave rules for Uttarakhand Government Servants: उत्तराखंड राजकीय सेवकों के लिए अवकाश नियम





Comments

  1. विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए समर्पित वेब पत्रिका 'हिमवंत' की और से आदरणीय बिष्ट सर को हार्दिक शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  2. Heartiest congratulations Mahavir Sir... here Puran Singh Samant.... your classmate in intermediate at Peepalkot.

    ReplyDelete
  3. सर जिन लड़कियों की सादी उत्तराखंड मे हुई वो लड़किया उत्तराखंड के डॉक्यूमेंट्स बनवाने पर फर्जी केसे हो गय
    कहा जाय वो लड़किया जिन की सादी उत्तराखण्ड मे हो है ना उन को उत्तराखंड एसेप्सेट कर रहा है और न ही वो करेगा जहा वो लोग सादी से पहले रहती थी

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...