Skip to main content

Translate करें.

Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षार्थियों को 26 फरवरी तक वर्चुअल स्टूडियो से परीक्षा की तैयारी करवाने के निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने दिए निर्देश

निदेशक माध्यमिक शिक्षा, महावीर सिंह बिष्ट
उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को 1फरवरी से 26 फरवरी तक देहरादून स्थित वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण विषयों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवाई जायेगी। इसके साथ ही विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से संचालित परख कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले वर्षो के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करवाया जायेगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने इसके सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 
    उन्होंने कहा है कि उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों को वर्चुअल स्टूडियो केन्द्रो के माध्यम से दिनांक 01 फरवरी, 2024 से 26 फरवरी, 2024 तक महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी ऑन-लाइन करवायी जानी है। उक्त के अन्तर्गत देहरादून स्थित वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रत्येक दिन शिक्षकों के द्वारा महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी बोर्ड परीक्षा हेतु छात्र-छात्राओं को प्रदान की जायेगी साथ ही साथ बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु विभिन्न अभ्यास भी कराये जायेंगे।
    इसके अतिरिक्त विद्या समीक्षा केन्द्र के अन्तर्गत कक्षा-1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बढ़ाने हेतु साप्ताहिक अभ्यास कार्यक्रम परख चलाया जा रहा है। उक्त में भी आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए परख अभ्यास के अन्तर्गत कक्षा-10 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास और सम्पूर्ण पाठ्यक्रम का रिवीजन करवाया जा रहा है, जिसमें हर सप्ताह तीन विषयों के 15-15 प्रश्न लिये जा रहे हैं। अभ्यास के उपरान्त छात्र-छात्राओं को उनके अधिगम स्तर और सीखने के प्रतिफलों के अनुसार दक्षता आधारित विडियो एवं शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध करायी जाती है। इस हेतु विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अपने मोबाइल SwiftChat एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है और स्वयं का पंजीकरण करते हुए परख साप्ताहिक कार्यक्रम का अभ्यास करते हुए उपलब्ध लिंक https://bit.ly/parakhuttarakhand  के माध्यम से अभ्यास प्रारम्भ करना है।
    निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाफल में आवश्यक सुधार हेतु वर्चुअल क्लॉस की सुविधा वाले विद्यालयों तथा उनके आस-पास स्थित विद्यालयों के कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं को समीपवर्ती वर्चुअल केन्द्र पर अभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित कराने तथा प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों के मोबाइल पर SwiftChat एप्लीकेशन को डाउनलोड करवाकर समस्त छात्र-छात्राओं को अभ्यास के लिए प्रेरित करने के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers