Skip to main content

Career Counseling: पासिंग आउट परेड के बाद विपिन बर्तवाल ने किया अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज जाखणीधार के शिक्षकों का आभार व्यक्त, कहा- 'सही समय पर करियर काउंसलिंग से उचित मार्गदर्शन न दिया होता तो शायद ही पहुंच पाता इस मुकाम तक'

पासिंग आउट परेड के दौरान प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विपिन बर्तवाल 
Uttarakhand Police: टिहरी जिले के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के पूर्व छात्र विपिन बर्तवाल का Uttarakhand Police उत्तराखंड पुलिस में फायरमैन के पद पर चयन हुआ है। पासिंग आउट परेड के मौके पर विपिन ने कहा है की विद्यालय के शिक्षकों ने यदि सही समय पर करियर काउंसलिंग से उचित मार्गदर्शन न दिया होता तो शायद ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाता। विपिन ने अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।
   विकासखंड जाखणीधार के अंतर्गत गड्डूगाड़ गांव के विपिन वर्तवाल का उत्तराखंड पुलिस में फायरमैन के पद पर चयन हुआ है। गांव के धूम सिंह और शमा देवी के तीन पुत्रों में सबसे बड़े विपिन ने वर्ष 2020 में इस विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और हाल ही में उसने गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी किया है। विपिन पिछले लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही अपनी फिजिकल फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दे रहा था। गत दिवस रुद्रपुर में संपन्न पासिंग आउट परेड के बाद विपिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को देते हुए उनकाआभार व्यक्त किया है। विपिन ने कहा है कि 12वीं कक्षा के दौरान यदि उसके शिक्षकों और विशेष रूप से प्रवक्ता सुशील डोभाल, संजीव नेगी, चंदन सिंह असवाल, दिनेश डंगवाल और व्यायाम शिक्षक दिनेश रावत ने करियर काउंसलिंग के माध्यम से यदि उचित मार्गदर्शन न दिया होता तो शायद ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाता। अपना अनुभव शेयर करते हुए विपिन ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी अधिकतर विद्यार्थी जानकारी के अभाव में करियर को लेकर उचित निर्णय नहीं ले पाते हैं।
   विपिन ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में चयन होने के बाद उसने अपने शिक्षकों से परामर्श लेकर जनरल ड्यूटी के बजाय फायर सर्विस मैं जाने का विकल्प चुना। उसने बताया कि जनरल ड्यूटी के बजाय फायरमैन के रूप में भविष्य में प्रतियोगिकी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय निकाल पाने की संभावना को ध्यान में रखते हुए उसके शिक्षकों ने इस विकल्प के चयन का सुझाव दिया है और अब वह फायरमैन के पद पर कार्यरत रहते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रख सकेगा। उसने कहा है कि कठोर परिश्रम और निरंतर अध्ययन की प्रवृत्ति से सफलता बेहद सरल हो जाती है। उसके माता-पिता और परिजनों ने भी उसकी सफलता पर शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। पासिंग आउट परेड के बाद उसने दूरभाष से  अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है
   प्रतिष्ठित विद्यालय के रूप में जाना जाता है यह विद्यालय
सुशील डोभाल, प्रवक्ता
"अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार जिले का एक प्रतिष्ठित राजकीय इंटर कॉलेज है। यही नहीं विगत कुछ वर्षों में विद्यालय ने राज्य स्तर पर भी नई पहचान दर्ज की है। बेहतर परीक्षाफल और शैक्षिक उपलब्धियों के चलते वर्ष 2021 में इस विद्यालय का चयन अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में हुआ है, जबकि 2022-23 में यह विद्यालय देश भर के 4500 पीएम श्री स्कूलों PM SHRI Schools में शामिल किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में इस विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने अनेक प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की है। विपिन इस विद्यालय का एक होनहार विद्यार्थी रहा है। उसकी सफलता पर हमे बेहद प्रसन्नता हो रही है हम उसकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।" सुशील डोभाल ।

Comments

  1. में आदरणीय गुरुदेव को नम्र भाव से शुक्रिया कहना चाहता हु 🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  2. पुनः बधाईयां और शुभकामनाएं प्रिय विपिन।

    ReplyDelete
  3. ऐसे आदरणीय शिक्षक गणो की वजह से ही एक शिक्षार्थी का भविष्य उज्ज्वल होता है शिक्षक टीम को धन्यवाद ।

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...