Skip to main content

Tiranga Yaatra 2024: गणतंत्र दिवस पर विद्यालयी शिक्षा विभाग ने दिए जनपद और ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश, छात्र-छात्राएं शिक्षक अभिभावक हाथों में तिरंगा लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निकलेंगे तिरंगा यात्रा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं शिक्षक और अभिभावक स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ झंडा रोहन के बाद हाथों में तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा निकालेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किए हैं।
    विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर से बिष्ट ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को 26 जनवरी, 20024 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर जनपद स्तर पर जनपद के मुख्यालयों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अधिकारियों तथा जिला स्तर पर उपस्थित माननीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में झण्डा रोहण कार्यक्रम के पश्चात तिरंगा यात्रा के आयोजन के निर्देश दिए है,  तिरंगा यात्रा में समस्त छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अधिकारियों जिला स्तर पर उपस्थित मा० विधायकगणों, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तियों सभी के हाथों में भारत का तिरंगा होगा।
     इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक मुख्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अधिकारियों, ब्लॉक स्तर पर उपस्थित मा० विधायकगणों, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा लगभग 01 किमी की होगी तथा भारत का तिरंगा सभी के हाथों में होगा। 

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...