Skip to main content

Inspire Award Manak: नरेंद्र नगर में दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता SLEPC शुरू, मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बाल वैज्ञानिकों का खूब बढ़ाया उत्साह

रिपोर्ट सुशील डोभाल- नरेंद्रनगर के पालिका मैदान में 2 दिवसीय 11वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, एनसीईआरटी की निर्देशक वंदना गर्व्याल, अपर निदेशक ए के नौडियाल, संयुक्त निदेशक आशा पैन्यूली, नि-वर्तमान पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार व मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने सरस्वती के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
   इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता को स्कूली बच्चों में इनोवेशन और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला बताया और कहा कि आज के बच्चे कल के देश के भविष्य हैं। मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेश के होनहार बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया का कोई भी बड़ा सा बड़ा लक्ष्य कर्मठ, संघर्षशील और काम के प्रति समर्पण से भरपूर व्यक्तित्व की हिम्मत से बड़ा नहीं हो सकता। 
     वन मंत्री उनियाल ने कहा कि देश के कम उम्र के विद्यार्थियों को विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान के प्रति उनकी रुचि आकर्षित करने व इस क्षेत्र में उन्हें अपना करियर बनाने के मकसद से भारत सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विगत वर्षों से इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
    इस तरह की प्रतियोगिताएं कराने से,उत्तराखंड के ही नहीं,देश के कम उम्र के विद्यार्थी ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं, जिससे विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उम्मीदें बहुत बलवती होती जा रही हैं हैं, और बच्चे विज्ञान को अपने करियर के रूप में अपनाने को बहुत उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया, बच्चों की मेहनत की प्रशंसा के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी जमकर सराहना की है और उम्मीद जताई है कि बच्चे अपने हुनर को नेशनल प्रदर्शनी में दिखाकर प्रदेश, देश और अपने गुरुजनों के नाम के साथ अपना नाम रोशन करेंगे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...