Skip to main content

Nainital News: नैनीताल डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता बने उपाध्यक्ष

Himwant Educational News: नैनीताल की प्रतिष्ठित खेल संस्था डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी के लिए महासचिव पद पर अनिल गड़िया दोबारा चुने गए। जबकि उपाध्यक्ष भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता व उप सचिव भुवन बिष्ट को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।
    शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी व नगर पालिका प्रशासक के एन गोस्वामी की अध्यक्षता में आम बैठक हुई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से गठन किया गया । बैठक में डी.एस.ए. से सम्बद्ध क्लबों के दो दो सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श हुआ। जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने लिए गए ।
    नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बी. एस. मेहता, महासचिव अनिल गाड़िया, उप सचिव भुवन बिष्ट को मनोनीत किया गया। जबकि हॉकी सचिव आलोक चौधरी, फुटबॉल सचिव पवन खड़ायत, क्रिकेट सचिव रवि जोशी, एथलेटिक सचिव गोपाल सिंह बिष्ट, बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी, वॉलीबॉल सचिव शैलेन्द्र बर्गली, इंडोर गेम सचिव वीरेंद्र साह बने। बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद, पूर्व उप सचिव प्रो. डी एस बिष्ट, जी एल साह, शिवराज नेगी आदि मौजूद रहे।

Comments

Himwant readers